क्या लैपटॉप की भी होती है एक्सपायरी डेट? 3 संकेत बताते हैं कब बदल लेना चाहिए अपना सिस्टम

क्या आपका लैपटॉप ज्यादा पुराना हो गया है? तो हो सकता हो उसे अब बदलने का समय आ गया हो. जानिए एक लैपटॉप की एवरेज लाइफ कितनी होती है और कौन-से संकेत बताते हैं कि अब नया सिस्टम खरीद लेना चाहिए.

Laptop Lifespan
1 / 7

आज के समय में लैपटॉप ऑफिस के काम, ऑनलाइन पढ़ाई, कॉलेज असाउनमेंट और कई दूसरे जरूरी कामों का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या लैपटॉप की भी कोई एक्सपायरी डेट होती है? भले ये इस पर लिखी नहीं होती, लेकिन तकनीकी रूप से हर लैपटॉप की एक तय लाइफ जरूर होती है.

विज्ञापन

कितने साल तक अच्छा चलता है लैपटॉप?

 कितने साल तक अच्छा चलता है लैपटॉप?2 / 7

कंपनियां लैपटॉप की तय लाइफ का दावा नहीं करतीं, लेकिन आमतौर पर माना जाता है कि एक लैपटॉप शुरुआती 3 से 5 साल तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है. इसके बाद धीरे-धीरे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पुराने होने लगते हैं.

विज्ञापन

ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट बंद हो जाए तो समझें संकेत

ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट बंद हो जाए तो समझें संकेत3 / 7

अगर आपके लैपटॉप को नए ऑपरेटिंग सिस्टम या सिक्योरिटी अपडेट मिलने बंद हो जाएं, तो ये इस बात का संकेत हो सकते हैं कि कंपनी ने उस मॉडल का सपोर्ट खत्म कर दिया है. ऐसे में साइबर अटैक का भी खतरा हो सकता है.

बार-बार रिपेयरिंग पर खर्च बढ़ रहा है?

बार-बार रिपेयरिंग पर खर्च बढ़ रहा है?4 / 7

अगर लैपटॉप 5 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है और उसमें बार-बार कोई खराबी आ रही है, जिसकी मरम्मत पर बार-बार खर्च हो रहा है, तो ये संकेत है कि नया सिस्टम लेना ज्यादा बेहतर हो सकता है.

विज्ञापन

मल्टीटास्किंग में आने लगे दिक्कत

मल्टीटास्किंग में आने लगे दिक्कत5 / 7

टाइम के साथ पुराने लैपटॉप की स्पीड कम होने लगती है. अगर एक साथ कई ऐप्स चलाने पर सिस्टम हैंग होने लगे या स्लो हो जाए, तो यह भी इस बात का संकेत है कि उसकी परफॉर्मेंस पहले जैसी नहीं रही.

पुराना हार्डवेयर भी बनता है वजह

पुराना हार्डवेयर भी बनता है वजह6 / 7

3-5 साल बाद सिर्फ सॉफ्टवेयर ही नहीं बल्कि लैपटॉप के कई हार्डवेयर पार्ट्स भी पुराने पड़ने लगते हैं. इसका असर स्पीड, बैटरी बैकअप और ओवरऑल परफॉरमेंस पर दिखता है.

विज्ञापन

कब बदलना चाहिए लैपटॉप?

कब बदलना चाहिए लैपटॉप?7 / 7

  ये पूरी तरह से आपकी मर्जी है. फिर भी अगर आपके लैपटॉप को अपडेट नहीं मिल रहे, रिपोयरिंग का खर्च लगातार बढ़ रहा है और मल्टीटास्किंग में परेशानी होने लग तो लैपटॉप बदलने के बारे में सोचना चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन