MacBook और iPad खरीदने वालों की मौज! Apple फ्री में दे रहा AirPods और Apple Pencil, ऐसे मिलेगा डबल फायदा

अगर आप स्टूडेंट हैं और नया MacBook या iPad खरीदने का सोच रहे हैं तो Apple का ये ऑफर आपके लिए है. इस ऑफर में कंपनी डिस्काउंट के साथ फ्री एक्सेसरी भी दे रही है. जानते हैं किन डिवाइस पर मिल रहा ऑफर और और उठा सकता है इसका फायदा.

Apple Offer

Apple का बड़ा धमाका! MacBook-iPad खरीदने पर 12,900 तक की एक्सेसरी फ्री.

Apple Back to School Offer 2026: अगर आप नया MacBook या iPad खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एप्पल एक धांसू ऑफर लेकर आया है. स्टूडेंट पैरेंट या एजुकेटर के लिए Apple ने अपनी बैक टू स्कूल 2026 सेल शुरू की है, जिसमें ग्राहकों को एजुकेशन डिस्काउंट के साथ-साथ 12,900 रुपये तक की कीमत वाली एक्सेसरीज फ्री में मिल रही है. इस ऑफर का फायदा Apple की वेबसाइट और रिटेल स्टोर दोनों पर उठाया जा सकता है.

विज्ञापन

कब तक चलेगा Apple का ऑफर?

एप्पल की बैक टू स्कूल सेल 16 जुलाई से शुरू हो गई है जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगी. ये ऑफर कॉलेज स्टूडेंट, उनके पैरेंट्स और एजुकेटर्स के लिए है. खरीदी करने से पहले आप Apple की वेबसाइट या Apple स्टोर पर जाकर अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं. खास बात ये है कि ये ऑफर ऐसे समय आया है, जब कुछ ही हफ्ते पहले एप्पल में भारत में MacBook और iPad की कीमतें बढ़ाई हैं.

विज्ञापन

MacBook खरीदने पर क्या मिलेगा फ्री?

अगर आप एजुकेशन स्टोर के जरिए MacBook Air खरीदते हैं, तो आपको फ्री में AirPods 4 या AirTag 4Pack लेने का ऑप्शन मिलेगा. वहीं अगर आप AirPods का एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन वाला वर्जन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए 5 हजार एक्स्ट्रा पे करना पडे़गा. AirPods Pro 3 लेने पर 13 हजार एक्स्ट्रा चुकाने होंगे. MacBook Pro खरीदने वालों को भी यही ऑफर मिलेगा.

विज्ञापन

MacBook पर कितनी बचत?

13 इंच MacBook Air M5 की कीमत भारत में 1 लाख 49 हजार 900 रुपये है, लेकिन एजुकेशन ऑफर के तहत इसे 1 लाख 37 हजार 900 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं 14 इंच MacBook Pro M5 की कीमत 2,39,900 रुपये हैं. ऑफर में इसे 2,27,900 रुपये में खरीदा जा सकता है.

iPad खरीदने वालों के लिए भी खास ऑफर

अगर आप iPad Air या iPad Pro लेना चाहते हैं, तो आपको Apple Pencil Pro फ्री मिल सकती है. इसके अलावा आप चाहें तो AirTag 4 Pack या AirPods भी चुन सकते हैं, लेकिन इसके लिए 2 हजार रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे. वहीं अगर नॉइस कैंसिलेशन वाले AirPods 4 लेने हैं, तो 7 हजार एक्स्ट्रा देने होंगे और Airpods Pro 3 चुनने पर 15 हजार ज्यादा चुकाने होंगे.

विज्ञापन

iPad Air और iPad Pro की नई कीमत

11 इंच iPad  Air M4 (128GB) की कीमत भारत में 89,900 रुपये हैं. ऑफर में ये मॉडल 83,900 में लिया जा सकता है. वहीं 11 इंच iPad Pro M5 (256GB) की कीमत 1,39,900 रुपये हैं. ऑफर में खरीदने पर इसके लिए 1,27,900 रुपये चुकाने होंगे. ऐसे में इस ऑफर के जरिए न सिर्फ डिवाइस पर बचत होगी, बल्कि फ्री एक्सेसरी मिलने से डील और भी फायदे का सौदा बन जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ