Samsung Galaxy Unpacked 2024: सैमसंग का कल साल का सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2024 होने जा रहा है, जिसमें नेक्स्ट Gen की गैलेक्सी S24 सीरीज लॉन्च की जाएगी। अनपैक्ड इवेंट सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में SAP सेंटर में होगा और 17 जनवरी को रात 11:30 बजे IST से Samsung.com, सैमसंग Newsroom और सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।
S24 सीरीज के तीन मॉडल होंगे लॉन्च
हालांकि सैमसंग ने अभी तक स्मार्टफोन और प्रोडक्ट्स लॉन्च के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, कुछ लीक्स में कहा जा रहा है कि इस इवेंट का सबसे ज्यादा फोकस ‘Galaxy AI’ पर रहेगा। साथ ही इस इवेंट में सैमसंग की आगामी गैलेक्सी S24 सीरीज के तीन मॉडल आने की उम्मीद है जिसमें एक रेगुलर गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24+ और एक टॉप मॉडल गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा होगा।
वनप्लस भी पूरी तरह तैयार!
दूसरी तरफ 23 जनवरी को वनप्लस भी अपनी 12 सीरीज को ग्लोबल और भारतीय बाजार में अपने ‘Smooth Beyond Belief’ इवेंट में लॉन्च करने जा रहा है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 12आर के साथ लॉन्च किया जाएगा। ऑफिशियल लॉन्च से पहले, ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़ॅन इंडिया ने खुलासा किया है वनप्लस 12 की कीमत, वनप्लस फैंस को दीवाना बना देगी।
ये भी पढ़ें : क्या आपको भी मिला है राम मंदिर आने का न्योता? जान लें सच्चाई
लीक हुई कीमत
लीक्स के मुताबिक, वनप्लस 12 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये होने की उम्मीद है। हालांकि, आधिकारिक कीमतें लीक हुई कीमतों से अलग हो सकती हैं। बता दें कि वनप्लस 11 को इस साल की शुरुआत में भारत में 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 56,999 रुपये में पेश किया गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सैमसंग से इसकी कीमत कितनी कम होगी।
सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज की कीमत
इस बार ऐसा लग रहा है कि वनप्लस की तुलना में सैमसंग के फोन्स ज्यादा महंगे होंगे। लीक से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी S24+ के बेस मॉडल की कीमत 1,04,999 रुपये और 1,05,999 रुपये के बीच हो सकती है, जो पिछले साल के गैलेक्सी S23+ की तुलना में 10,000 रुपये ज्यादा है। इसी तरह प्रीमियम सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा का प्राइस 1,34,999 रुपये से 1,35,999 रुपये के बीच होने की बात कही जा रही है, जो पिछले एस23 अल्ट्रा की कीमत में 10 हजार ज्यादा है।
ये भी पढ़ें- Social Media जरूरत है या लत? जानें फायदे और नुकसान
AI पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस
पिछले साल नवंबर में सैमसंग ने अपना खुद का बड़ा Language Model- Gauss AI लॉन्च करने के बाद से, सैमसंग ने अपने नेक्स्ट Gen प्रोडक्ट लाइनअप के अंदर भी AI को पैक करने की बात कही थी। अब अनपैक्ड 2024 का टीजर भी “Galaxy AI” पर सबसे ज्यादा जोर दे रहा है जिसके साथ कई धांसू फीचर्स मिलेंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
6 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
12 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines