Samsung Galaxy S25 Early Delivery: सैमसंग ने पिछले महीने भारत में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की थी। 23 जनवरी से इस स्मार्टफोन सीरीज की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई थी, जो 6 फरवरी तक जारी रहेगी। अब कंपनी ने भारत में इन फोन की अर्ली डिलीवरी शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि ऑफिशियली इसकी सेल 7 फरवरी से शुरू होगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Galaxy S25 सीरीज अर्ली डिलीवरी
Samsung ने उन कस्टमर्स के लिए पहले ही Galaxy S25 स्मार्टफोन की डिलीवरी शुरू कर दी है, जिन्होंने इसे प्री-बुक किया था। कंपनी के अनुसार, यह एक अर्ली डिलीवरी स्कीम है, जिससे कस्टमर्स को उनका फोन जल्दी मिल सके। बता दें कि प्री-ऑर्डर करने वाले कस्टमर्स को कई खास ऑफर्स और बेनिफिट्स मिल रहे हैं। Galaxy S25 सीरीज को 6 फरवरी से पहले प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें ये खास बेनिफिट्स मिलेंगे।
जो लोग Galaxy S25 Ultra खरीदना चाहते हैं, वो 12GB RAM + 512GB वेरिएंट को 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत में खरीद सकेंगे। इसके साथ ही कस्टमर्स को 9,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी मिलेगा। वहीं Galaxy S25+ के 12GB + 512GB वेरिएंट को 256GB वेरिएंट की कीमत में खरीदा जा सकता है। Galaxy S25 की बात करें तो इस मॉडल पर भी 11,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस का फायदा मिलेगा।
इसके अलावा अगर आप इस फोन को EMI पर खरीद रहे हैं तो आपको 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI के लिए 3,375 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI का भुगतान करना होगा।
स्पेशल एक्सक्लूसिव कलर्स
सैमसंग के आधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर करने पर कस्टमर्स के लिए कुछ एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन्स मिलेंगे। आप Galaxy S25 और S25+ को Blueblack, Coralred और Pinkgold कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं Galaxy S25 Ultra को Titanium Jadegreen, Titanium Jetblack और Titanium Pinkgold में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S25 की भारत में कीमत
Galaxy S25 सीरीज की कीमत भारत में 80,999 रुपये से शुरू होती है और S25 Ultra के टॉप वेरिएंट के लिए 1,65,999 रुपये तक जाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S25 का 12GB + 128GB वेरिएंट भी भारत में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 74,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, सैमसंग ने इस वेरिएंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें – फोन में कीमत के हिसाब से कितनी RAM होना जरूरी? देखें कम्पलीट गाइड
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
10 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
13 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
14 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
16 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines