फोन में कीमत के हिसाब से कितनी RAM होना जरूरी? देखें कम्पलीट गाइड
Smartphone Buying Tips: अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले ये जरूर जान लें कि कीमत के हिसाब से फोन में कितनी RAM होना जरूरी है। चलिए जानें
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Smartphone Buying Tips: अगर आप 2025 में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो कई सालों तक चले, तो प्रोसेसर इसमें सबसे खास फैक्टर्स में से एक हो सकता है। हालांकि 2025 में, प्रोसेसर के अलावा रैंडम एक्सेस मेमोरी यानी RAM भी काफी ज्यादा मायने रखती है। खासकर AI फीचर्स को स्मूथली एन्जॉय करने के लिए RAM भी काफी ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है।
फोन में ज्यादा RAM के साथ, आप अपने डिवाइस में एक साथ कई ऐप चला सकते हैं। अगर मेमोरी भर जाती है, तो डिवाइस स्लो हो सकता है। इसी तरह, AI ऐप, जो रियल टाइम में बड़ी मात्रा में डेटा प्रोसेस करते हैं, उन्हें भी ज्यादा मेमोरी से बेनिफिट मिलता है। हालांकि, जब तक आप Gemini या ChatGPT जैसे क्लाउड-बेस्ड AI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, तब तक यह कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन ज्यादा RAM होना बहुत जरूरी है, खासकर अगर आप हाइब्रिड या ऑन-डिवाइस AI फीचर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
हाल ही में एप्पल ने तो RAM कम होने की वजह से अपने ज्यादातर डिवाइस के लिए AI फीचर्स को रोल आउट ही नहीं किया। कंपनी ने कम से कम 8GB RAM वाले फोन्स के लिए ही अपने खास AI फीचर्स पेश किए हैं। iPhone 15 और iPhone 15 Plus जो 2023 में लॉन्च हुए थे इनमें भी कंपनी ने AI फीचर्स को नहीं दिया है जो दिखाता है कि RAM कितनी जरूरी है।

रैम स्वैप टेक्नोलॉजी से गुमराह होने से बचें, जिसे कई एंड्रॉइड मेकर्स एक फीचर बता कर आपका पागल बना रहे हैं। जो डिवाइस आप खरीद रहे हैं उसमें फिजिकल RAM कितनी है ये सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: