Samsung Galaxy S20 FE 5G Bumper Offer: ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर सैमसंग के धांसू 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20 FE 5G को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाती है।
सस्ते में ऐसे खरीदें Samsung Galaxy S20 FE 5G
दरअसल, 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले Samsung Galaxy S20 FE 5G को 64 फीसदी डिस्काउंट के बाद 26,990ॉ रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, इसकी असली कीमत 74,999 रुपये है। ग्राहक बैंक ऑफर का लेकर फोन की कीमत 2000 रुपये और कम कर सकते हैं। बैंक ऑफर के बाद फोन को 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। सबसे बड़ा डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के तहत मिल रहा है।
ये भी पढ़ेंः 8GB रैम, 6.8 इंच डिस्प्ले, 48MP कैमरा के साथ Huawei Nova 11i लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
यूजर्स अपने पुराने फोन को बदलकर 20,450 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। इस तरह एक्सचेंज और बैंक ऑफर का पूरा लाभ लेकर आप सैमसंग गैलेक्सी एस 20 एफई 5जी को मात्र 4,540 रुपये में अपना बना सकते हैं।
नोटः एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। साथ ही हम सलाह देते हैं कि फोन खरीदने से पहले एक बार ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
Samsung Galaxy S20 FE 5G Specifications
सैमसंग का यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही इसमें 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
ये भी पढ़ेंः 5,000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 12GB रैम के साथ Redmi Note 12R Pro लॉन्च, जानें कीमत
अब, कैमरे की बात करें तो Galaxy S20 FE 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
4500mAh बैटरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-C पोर्ट, 5G, 4G LTE, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन की बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
11 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines