8GB रैम, 6.8 इंच डिस्प्ले, 48MP कैमरा के साथ Huawei Nova 11i लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Huawei Nova 11i: स्मार्टफोन ब्रांड Huawei ने अपनी Nova 11 सीरीज में एक नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी के इस नए स्मार्टफोन का नाम Huawei Nova 11i है। इससे पहले पिछले साल कंपनी ने इस सीरीज के तहत चीन में नोवा 11, नोवा 11 प्रो और नोवा 11 अल्ट्रा को लॉन्च किया था। अब कंपनी Nova 11i के जरिए सीरीज का विस्तार किया है। चलिए इस नए फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं…
कीमत को लेकर खबर है कि कंपनी ने इसे लगभग $320 (26,160 रुपये) में लॉन्च की है। हालांकि, अभी इसकी कीमत को लेकर पता नहीं चलता है। डिवाइस को स्टारी ब्लैक और मिंट ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसे भारतीय बाजार में पेश नहीं किया है। संभावना है कि यह जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है।
हुआवेई के इस स्मार्टफोन के सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली स्क्रीन है। फोन में 6.8 इंच का LCD FHD + डिस्प्ले देखने को मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2388 x 1080 पिक्सल, 90Hz की रिफ्रेश रेट और 270Hz की टच सैंपलिंग रेट है।
हुड के तहत, स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो, Huawei Nova 11i में 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा और रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। डिवाइस फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इस स्मार्टफोन में सिंगल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS, NFC, एक USB-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। हैंडसेट लेटेस्ट EMUI 13 पर चलता है और इसका वजन 193 ग्राम है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: