Redmi Note 12R Pro Launch: पिछले कई दिनों से सुर्खियों में रहने के बाद रेडमी नोट 12R Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे 5,000mAh की पावरफुल बैटरी, 48MP कैमरा और 12 जीबी रैम के साथ पेश किया है। चलिए विस्तार से इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं…

Redmi Note 12R Pro: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

रेडमी नोट 12R Pro में 6.67-इंच की OLED स्क्रीन है जो फुल एचडी + रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। डिवाइस MIUI 14-आधारित Android 13 के साथ प्री-लोडेड आता है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 चिपसेट से लैस आता है, जिसे 12GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरे की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस रेडमी के इस नए स्मार्टफोन को ढ़ेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, एक IR ब्लास्टर, GPS, NFC, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक USB-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Redmi Note 12R Pro: क्या है कीमत?

कंपनी ने रेडमी नोट 12 आर प्रो को सिंगल (12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज) वेरिएंट में पेश किया है, जिसकी कीमत 1999 युआन (लगभग 23,640 रुपये) रखी गई है। डिवाइस तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड में उपलब्ध है। बताते चलें कि इस स्मार्टफोन को अभी चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में इसे कब तक पेश किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ