Amazon Sale: कमाल का ऑफर! 5000mAh बैटरी वाला Samsung का ये 5G फोन मिल रहा है सस्ता

Samsung Galaxy M55s Sale: अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक Samsung Galaxy M55s को डिस्काउंट प्राइस के साथ लिस्ट किया है।

Samsung Galaxy M55s Sale
विज्ञापन

Samsung Galaxy M55s Sale: नए फोन की तलाश करने वालों के लिए खास मौका है। अमेजन अपने कस्टमर्स के लिए दिवाली सेल लेकर आया है, जिसमें आप अपने पसंदीदा डिवाइस पर बेहतरीन डिस्काउंट और ऑफर्स पा सकते हैं। इस लिस्ट में कई स्मार्टफोन और डिवाइस को शामिल किया गया है। यहां हम ऐसे ही एक फोन  सैमसंग गैलेक्सी M55s का विकल्प लेकर आए हैं। आपको बता दें कि अमेजन इस डिवाइस पर कई ऑफर्स और डिस्काउंट मिलते हैं।

इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी के साथ 50MP मेन कैमरा मिलता है। यहां हम इस डिवाइस की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Advertisment

सैमसंग गैलेक्सी M55s की कीमत

गैलेक्सी M55s को अमेजन पर 17,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस फोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर्स मिलता है, जिसमें 16,650 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। आपको बता दें कि एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन की क्वालिटी, मॉडल और स्थिति की जांच की जाती है।

इसके अलावा अमेजन अलग-अलग बैंक के साथ डिस्काउंट और ऑफर्स दे रहा है, जिसे आप फोन को लिए बीलिंग करते वक्त चेक कर सकते हैं।

 सैमसंग गैलेक्सी M55s के स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स की बात करें तो इस फोन 6.7 इंच का सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले मिलता है, जिसमें  1080 x 2400 पिक्सल के साथ FHD+ रेजोल्यूशन, 394 PPI और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉइड बेस्ड वन UI 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

विज्ञापन

कैमरा की बात करें तो इस डिवाइस में आपको 50MP मेन वाइड एंगल कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो एंगल कैमरा दिया गया है |  इस डिवाइस में 50MP  फ्रंट कैमरा दिया गया है|

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000mAh लिथियम-आयन बैटरी के साथ C-टाइप सुपर फास्ट चार्जिंग और 45W चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा मिलती है।  Samsung Galaxy M55s के साथ AndroidOS अपग्रेड के लिए 4 जनरेशन अपग्रेड और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ