8GB रैम, 6000 mAh बैटरी से लैस Samsung के धांसू फोन पर बंपर ऑफर, खरीदने में न करें देर
Edited By Sumit Kumar

Samsung Galaxy F34 5G
Edited By Sumit Kumar

Samsung Galaxy F34 5G
Samsung Galaxy F34 5G: 20 हजार रुपये की प्राइस रेंज में नया 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए सैमसंग का Galaxy F34 5G एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह दमदार फीचर्स से लैस आता है। नीचे इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी एफ 34 5जी दो स्टोरेज वेरिएंट- 6GB+ 128GB और 8GB+ 128GB में आता है, जिसकी कीमत क्रमशः 18,999 रुपये और 20,999 रुपये है। इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट इस फोन पर बंपर ऑफर दे रहा है, जिसका लाभ लेकर इसे और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
दरअसल, फ्लिपकार्ट गैलेक्सी F34 5G के 6 जीबी रैम वेरिएंट पर 18,600 रुपये और 8 जीबी रैम वेरिएंट पर 20,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। यानी आप एक्सचेंज बोनस का पूरा लाभ लेकर बेस वेरिएंट को महज 399 रुपये (18,999-18,600) में खरीद सकते हैं।
नोटः एक्सचेंज बोनस पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। साथ ही हम सलाह देते हैं कि फोन को खरीदने से पहले एक बार ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
इस स्मार्टफोन में 6.5 inch का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। Exynos 1280 Processor से लैस यह स्मार्टफोन 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी एफ 34 5जी में फोटोग्राफी के रियर में तीन कैमरा है, जिसमें 50MP (OIS) के मेन कैमरा के साथ एक 8MP का कैमरा और एक 2MP का कैमरा शामिल है। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन की सबसे खास बात इसमें मिलने वाली बैटरी है। यह 6000 mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: