Samsung Galaxy F17 5G भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स, AI सपोर्ट और किफायती कीमत, पढ़ें डीटेल्स

Samsung Galaxy F17 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। येस्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में AI फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ एक अच्छा ऑप्शन है। जानें इसकी कीमत।

Samsung galaxy f17

News 24 GFX

विज्ञापन

Samsung Galaxy F17 5G: सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F17 5G पेश कर दिया है। यह फोन दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और आधुनिक AI फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इसे किफायती दाम पर लॉन्च किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स 5G अनुभव का मजा ले सकें।

कीमत और कलर्स

Samsung Galaxy F17 5G की कीमत भारत में 14,499 रुपये (4GB + 128GB) और 15,999 रुपये (6GB + 128GB) रखी गई है। यह फोन दो कलर ऑप्शन Neo Black और Violet Pop में अवेलेबल होगा। लोग इसे Samsung India की वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

लॉन्च ऑफर्स

खरीदारों को इस फोन पर HDFC बैंक कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 500 रुपये कैशबैक का फायदा मिलेगा। साथ ही, कंपनी 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रही है, जिससे यूजर्स आसानी से किस्तों में भुगतान कर सकते हैं।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

यह स्मार्टफोन 5nm Exynos 1330 चिपसेट पर चलता है, जो पावरफुल और एनर्जी-एफिशिएंट है। फोन में 128GB स्टोरेज और 6GB तक RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद हो जाता है।

विज्ञापन

बैटरी और चार्जिंग

Galaxy F17 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का वादा करती है। इसके साथ ही यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, यानी बैटरी जल्दी चार्ज हो जाएगी।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन मिलती है। केवल 7.5mm पतले डिजाइन और IP54 रेटिंग के साथ यह फोन धूल और हल्की छींटों से भी सुरक्षित रहता है।

विज्ञापन

AI और सॉफ्टवेयर सपोर्ट

Galaxy F17 5G Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है। कंपनी ने वादा किया है कि इसे 6 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। फोन में गूगल जेमिनी, सर्कल टू सर्च और सैमसंग वॉलेट के साथ Tap & Pay जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ