---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

आज से होगी iPhone 17 की प्री-बुकिंग, मिनिमन अमाउंट पर होगा बुक, जानें कैसे? 

Apple iPhone 17 सीरीज भारत में लॉन्च हो चुकी है और क्रोमा ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। जानें प्री-बुकिंग अमाउंट, सेल की तारीखें, कीमतें और ऑफर्स की पूरी जानकारी।

---खबर नीचे जारी है---

Apple iPhone 17 Series Pre Booking: Apple ने भारत में अपनी लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा ने इसकी प्री-बुकिंग का एलान भी कर दिया है। ग्राहक चाहें तो नजदीकी स्टोर जाकर या फिर ऑनलाइन वेबसाइट से नए iPhone को बुक कर सकते हैं।

कहां और कब करें प्री-बुकिंग?

क्रोमा ने बताया कि 574 स्टोर्स और 206 शहरों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं, ऑनलाइन प्री-बुकिंग के लिए आप सीधे croma.com पर जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---
  • प्री-बुकिंग की शुरुआत 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से होगी।
  • पहली सेल 19 सितंबर सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

कितना देना होगा बुकिंग अमाउंट?

प्री-बुकिंग के लिए एक छोटा अमाउंट जमा करना होगा।

  • iPhone 17 और iPhone Air के लिए सिर्फ 2,000 रुपये देना होगा।
  • वहीं, iPhone 17 Pro और Pro Max के लिए 17,000 रुपये बुकिंग अमाउंट रखा गया है।

ये भी पढ़ें-Apple iPhone 17 सीरीज लॉन्च, कीमत 82,900 से शुरू, जानें हर वेरिएंट का प्राइज, फीचर्स और कलर ऑप्शन

---खबर नीचे जारी है---

Apple के दूसरे प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध

सिर्फ iPhone ही नहीं, क्रोमा ने Apple के कई नए प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसमें शामिल हैं:

  • Apple Watch Series 11
  • Apple Watch Ultra 3
  • Apple Watch SE 3
  • AirPods Pro 3

इनकी सेल भी 19 सितंबर से शुरू होगी और इनके लिए भी 2,000 रुपये बुकिंग अमाउंट तय किया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

प्री-बुकिंग का आसान तरीका

अगर आप नया iPhone लेना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • नजदीकी क्रोमा स्टोर पर जाएं।
  • या फिर croma.com पर जाकर अपना मॉडल चुनें।
  • तय अमाउंट पेमेंट करके बुकिंग पूरी करें।
  • ईमेल और SMS पर बुकिंग कन्फर्मेशन मिलेगा।
  • 19 सितंबर से स्टोर से या ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए फोन आपके पास होगा।

iPhone 17 सीरीज की कीमतें

खास फीचर्स

नई iPhone 17 सीरीज में कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में बड़ा अपग्रेड देखने को मिला है।

---खबर नीचे जारी है---
  • 48MP Fusion कैमरा और बेहतर नाइट मोड
  • 18MP Centre Stage फ्रंट कैमरा
  • Super Retina XDR डिस्प्ले
  • Pro मॉडल्स में A19 Pro चिपसेट, एडवांस थर्मल सिस्टम और टाइटेनियम फ्रेम

ये भी पढ़ें- Apple Watch Series 11, Ultra 3 और SE 3: इस बार क्या है नया? जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक हर डीटेल

First published on: Sep 11, 2025 11:39 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola