सिर्फ iPhone ही नहीं! Apple ने पेश की ये नई स्टाइलिश Accessories, देखें डीटेल्स

Apple ने अपने सितंबर 2025 के Awe Dropping Event में iPhone 17 सीरीज और iPhone Air के साथ कई नए Accessories लॉन्च की। जानिए इनकी पूरी डिटेल्स।

apple Accessories

News 24 GFX

विज्ञापन

iPhone Accessories: Apple का Awe Dropping Event सिर्फ iPhone 17 सीरीज और नए Apple Watch Ultra 3 तक ही सीमित नहीं रहा। इस बार कंपनी ने कई शानदार नए एक्सेसरीज भी पेश किए, जो फोन और वॉच के अनुभव को और बेहतर बनाने वाले हैं। Apple हमेशा से अपने प्रीमियम क्वालिटी एक्सेसरीज के लिए जाना जाता है और इस बार भी उसने यूजर्स को निराश नहीं किया।

iPhone Air के लिए नया Clear Case

अगर आपने iPhone Air सिर्फ उसकी पतली और स्लिम डिजाइन की वजह से खरीदा है, तो शायद आप उसे मोटे कवर में बंद नहीं करना चाहेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए Apple ने 1mm पतला क्लियर बंपर केस पेश किया है। यह केस फोन की सुंदरता छिपाए बिना बेसिक प्रोटेक्शन देगा। हालांकि यह भारी केस की तरह पूरी सुरक्षा तो नहीं करेगा, लेकिन आपके फोन को स्क्रैच और हल्के झटकों से बचा सकता है।

विज्ञापन

TechWoven Cases- नया स्टाइल, नई मजबूती

पिछले साल आए फाइनवोवन केस को लेकर यूजर्स ने काफी शिकायतें की थीं। इस बार Apple ने उनकी जगह नया टेक वोवन केस लॉन्च किया है। इसमें कई रंगों के यार्न (धागे) का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है। इसके अलावा, इस पर एक खास प्रोटेक्टिव कोटिंग है, जिससे केस आसानी से गंदा या दागदार नहीं होगा। यह कई कलर ऑप्शंस में मिलेगा ताकि आप अपनी पसंद का केस चुन सकें।

iPhone 17 Pro के लिए Clear और Silicone Cases

iPhone 17 Pro के लिए भी Apple ने नया क्लियर केस पेश किया है। हालांकि यह iPhone Air वाले अल्ट्रा-थिन डिजाइन जैसा होगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। इसके अलावा, iPhone 17 Pro के लिए सिलिकॉन केस के नए कलर वेरिएंट्स भी आए हैं, जिन्हें फोन के नए शेड्स के साथ मैच किया गया है।

विज्ञापन

Crossbody Strap- फोन रखने का नया तरीका

Apple ने इस बार एक बिल्कुल नया Crossbody Strap भी लॉन्च किया है। इसे आप iPhone Air के पतले केस या iPhone 17 Pro के केस से जोड़ सकते हैं। इस स्ट्रैप की मदद से आप फोन को अपने कंधे पर टांगकर आसानी से कैरी कर सकते हैं, जिससे सुरक्षा भी बढ़ती है और स्टाइल भी अलग नजर आता है।

iPhone Air के लिए MagSafe Battery Pack

Apple ने काफी समय बाद फिर से MagSafe Battery Pack पेश किया है। यह खासतौर पर iPhone Air के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसके साथ फोन की बैटरी लाइफ 40 घंटे तक बढ़ जाएगी। यानी अगर आप ट्रैवलिंग कर रहे हैं या बार-बार चार्जिंग प्वॉइंट ढूंढना नहीं चाहते, तो यह बैटरी पैक आपके काम का साबित हो सकता है।

विज्ञापन

Apple ने दिखा दिया कि वह सिर्फ हार्डवेयर पर ही नहीं, बल्कि उन छोटी-छोटी चीज़ों पर भी फोकस करता है जो यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर बनाती हैं। नए केस, स्ट्रैप और बैटरी पैक iPhone Air और iPhone 17 सीरीज को और भी ज्यादा प्रैक्टिकल और स्टाइलिश बना देंगे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ