Samsung Galaxy A24 Launch Date Price in India: सैमसंग कंपनी को स्मार्टफोन के मामले में काफी अच्छा माना जाता है। सालों से भारतीयों के बीच में कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। कंपनी अपने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन को मार्केट में उतारती रहती है। एक और फोन को जल्द मार्केट में पेश किया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए24 (Samsung Galaxy A24) के नाम से जल्द बाजार में एक नया फोन पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आ चुके है। इसके बारे में वियतनामी प्रकाशन द पिक्सल ने लीक किया है। बताया जा रहा है कि Galaxy A24 को Galaxy A23 के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया जाएगा, जो इसी साली की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। आइए आपको सैमसंग गैलेक्सी A24 के बारे में बताते हैं।
Samsung Galaxy A24 Specifications
सैमसंग गैलेक्सी A24 में 6.24-इंच AMOLED डिस्प्ले होगा, जो FHD + रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस फोन की स्क्रीन एलसीडी होगी और वाटरड्रॉप नॉच या पंच-होल कटआउट के साथ इसकी डिस्प्ले होगी। हालांकि, डिवाइस का डिजाइन कैसा होगा, उसे लेकर कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है।
Samsung Galaxy A24 Camera
बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी A24 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा हो सकता है। इसके अलावा दो कैमरे में से एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस हो सकता है और दूसरा 5MP का शूटर होगा। फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
अभी पढ़ें – Redmi Note 12 Series: आ रहा धांसू स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें लीक डिटेल्स
Samsung Galaxy A24 Battery
एक रिपोर्ट में गैलेक्सी A24 को लेकर कहा गया है कि इसमें Exynos 7904 प्रोसेसर होगा, जो कि करीब 4 साल पुराना है। इसमें 6GB रैम और 64GB स्टोरेज होगा। हालांकि, लॉन्च के दौरान इसके वेरिएंट्स आ सकते हैं। फोन में 4,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
AC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 hr agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
3 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
4 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
5 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
6 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines