Redmi Note 12 Series: आ रहा धांसू स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें लीक डिटेल्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Redmi Note 12 Series Launch Date Price in India: रेडमी एक ऐसी कंपनी है जिसने भारतीय बाजार के अलावा कई बाजारों में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। मिड रेंज स्मार्टफोन को पेश करके कंपनी के प्रोडक्ट्स की काफी डिमांड रहती है। किफायती दाम और शानदार फीचर्स के लिए रेडमी का फोन बेस्ट लिस्ट में आता है।
खबर है कि कंपनी अपना नया नोट 12 सीरीज मार्केट में उतारने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार रेडमी नोट 12 सीरीज को जल्द चीनी मार्केट में उतारा जा सकता है। इसमें रेडमी नोट 12 (Redmi Note 12), रेडमी नोट 12 प्रो (Redmi Note 12 Pro) और रेडमी नोट 12 प्रो प्लस (Redmi Note 12 Pro Plus) शामिल हो सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi के इस फोन में 210W वायर्ड चार्जिंग मिल सकती है, जो कि अभी तक सिर्फ लैपटॉप में ही दिखी गई है जिससे यह फोन 20 मिनट में फूल चार्ज हो जाएगा। Xiaomi की ओर से अपने Realme GT Neo 3 फोन में अब तक सबसे फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो कि 150W के साथ आती है।
लीक हुई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Redmi Note 12 सीरीज मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 चिप का उपयोग कर सकती है। डाइमेंशन 1080 पिछले साल से उपयोग किए गए डाइमेंशन 920 से अधिक शक्तिशाली है।
भारतीय टिपस्टर मुकुल शर्मा के आधार पर Xiaomi चीन में रेडमी Note 12 सीरीज तैयार कर रहा है। हालांकि चीन में इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। रेडमी 12 सीरीज को भारत में कब तक पेश कर सकते हैं, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं आई है।
लीक के अनुसार शाओमी 12 सीरीज को अन्य बाजारों में शाओमी आई सीरीज के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर फोन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: