Jio के 5 सस्ते रिचार्ज प्लान, कीमत 300 रुपये से कम; सुविधाएं Unlimited

Reliance Jio: आज हम आपको रिलायंस जियो के 5 सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट रहेगा? कितने रुपये के रिचार्ज के साथ कितना फायदा मिलेगा आई जानते हैं।

Reliance Jio Cheapest Recharge Plans | Reliance Jio Cheapest | Recharge Plans | Recharge Plan

जियो के सस्ते प्लान (News24)

Reliance Jio Cheapest Recharge Plans: देश में तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां- एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया हैं। इन तीनों कंपनियों में सबसे पहले नंबर पर रिलायंस जियो का नाम है और इस कंपनी ने करोड़ों ग्राहकों के बीच एक खास जगह बना रखी है। बेहतरीन नेटर्वक सर्विस और सस्ते प्लान के साथ लोगों के बीच में जियो को जाना जाता है। 5जी नेटवर्क सुविधा के लिए भी जियो के प्लान को लोग अपना पसंद करते हैं। कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स वाले प्लान की अगर आपको भी तलाश है तो आइए जियो के उन 5 प्लान के बारे में जानते हैं जिनके साथ ढेरों बेनिफिट्स मिलते हैं।

विज्ञापन

Jio Rs 299 Plan

बात करें जियो के 299 रुपये वाले प्लान की तो इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है लेकिन बेनिफिट्स कई हैं। 28 दिन तक रोजाना 1.5जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने पर भी कम स्पीड के साथ इंटरनेट का यूज कर सकते हैं। जियो ऐप्स के अलावा अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS का फायदा मिलता है।

विज्ञापन

Jio Rs 259 Recharge Plan

जियो के 259 रुपये वाले प्लान के साथ अनिलिमिटेड कॉल का फायदा मिलता है। इसके अलावा डेली 1.5 जीबी डेटा और डेली 100 SMS का फायदा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान का फायदा 30 दिनों की वैधता के साथ मिलता है।

Rs 249 Recharge Plan 

अगर आप 28 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपानाना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ 249 रुपये भी खर्च कर सकते हैं। इतने रुपये के रिचार्ज के साथ डेली 1 जीबी डेटा का फायदा मिलता है। जियो ऐप्स के अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डोली 100 एसएमएस का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

Reliance Jio Rs 186 Plan

सिर्फ 186 रुपये में जियो की ओर से करीब 24 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज ऑफर किया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इस प्लान में डेली 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा भी है।

विज्ञापन

जियो का 129 रुपये वाला प्लान 

जियो के 129 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ कुल 2 जीबी डेटा का फायदा मिलता है। 28 दिनों की वैधता के साथ ये रिचार्ज प्लान आता है। इसमें नॉन जियो सिम कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। प्लान में कुल 300 SMS का बेनिफिट दिया जाता है। जियो से जियो सिम कॉल के लिए अनलिमिटेड बेनिफिट शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ