Jio vs Airtel vs Vi: 30 दिन वाले सस्ते रिचार्ज प्लान; बंपर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई सुविधाओं का लाभ

Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plans: 1 महीने के रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया में से किसका प्लान सबसे सस्ता है और ज्यादा बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

Jio vs Airtel vs Vi | Jio | Airtel | Vi | Recharge Plans

Jio vs Airtel vs Vi: 1 महीने का प्लान

Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plans: देश में तीन प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया हैं। तीनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा के साथ किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं। अगर आप लंबे समय के वैधता वाले प्लान को अपनाना पसंद नहीं करते हैं। सिर्फ 1 महीने का रिचार्ज अपनाना चाहते हैं तो जियो, एयरटेल और वीआई के प्लान के बारे में जान सकते हैं कि कौन सी कंपनी कितने रुपये में कितना बेनिफिट्स प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं कि करीब 30 दिन वाला प्लान किसका सबसे सस्ता और बेस्ट है?

विज्ञापन

Reliance Jio 30 Days Plan

रिलायंस जियो की ओर से 30 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। 1 महीने के प्लान में 355 रुपये का रिचार्ज शामिल है। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के अलावा एसएमएस और डेटा बेनिफिट मिलता है। कुल 25GB डेटा और डेली 100 SMS का बेनिफिट मिलता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान के साथ जियो हॉटस्टार और जियो क्लाउड का मुफ्त एक्सेस मिलता है।

विज्ञापन

Airtel 30 Days Recharge Plan

एयरटेल की ओर से 1 महीने का रिचार्ज प्लान यानी 30 दिनों की वैधता के साथ प्लान ऑफर किया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस का फायदा मिलता है। सिर्फ 379 रुपये में 30 दिनों की वैधता का प्लान अपना सकते हैं। सुविधा की बात करें तो प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और डेली 100 SMS का फायदा दिया जाता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान के साथ एयरटेल Xstream ऐप का एक्सेस भी बिल्कुल फ्री मिलता है।

विज्ञापन

Vodafone Idea 1 Month Plan

वोडाफोन आइडिया की ओर से 1 महीने के प्लान में 28 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान की कीमत 349 रुपये है। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड डेट की सुविधा मिलती है। डेली 100 SMS के अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा मिलता है। हर दिन डेटा का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ