Reliance Jio: ये है 98 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान! Unlimited 5G डेटा के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स

Reliance Jio Cheapest Recharge Plan: लंबी वैधता वाला किफायती रिचार्ज प्लान चाहिए तो आप जियो के 98 दिनों वाले प्लान को अपना सकते हैं। आइए इस प्लान की कीमत क्या है और क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं? जान लेते हैं।

Reliance Jio Cheapest Recharge Plan with 98 Days Validity Check Here Benefits

जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान

विज्ञापन

Reliance Jio Cheapest Recharge Plan: दोस्त-रिश्तेदारों से दिनभर बात करना हो या फिर तेज स्पीड इंटरनेट के साथ सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो, इन सभी के लिए एक बेहतर नेटवर्क वाली सिम और रिचार्ज की तलाश में हम अक्सर रहते हैं। स्मार्टफोन के यूज के साथ-साथ अनलिमिटेड मजा वाला रिचार्ज प्लान हमारी जरूरतों में से एक बन चुका है। अगर आप रिलायंस जियो की सिम यूज कर रहे हैं तो आपके लिए हम सस्ते में ज्यादा सुविधा वाला रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं।

कम कीमत में आप 98 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग, ओटीटी और अन्य बेनिफिट्स का मजा उठा सकते हैं। आइए आपको जियो के सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Advertisment

98 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज

जियो की ओर से 98 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान 999 रुपये में पेश किया जाता है। ये उन जियो यूजर्स के लिए बेहतरीन रहने वाला है जो वैधता बढ़ाने के साथ-साथ अधिक डेटा बेनिफिट चाहते हैं। प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड 5जी डेटा, ओटीटी बेनिफिट्स का लाभ दिया जा रहा हैं।

अनलिमिटेड 5जी के साथ कुल 196GB डेटा

999 रुपये के प्लान के साथ आपको 98 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जा रहा है। बिना नेटवर्क की समस्या हुए आप कॉलिंग का मजा उठा सकेंगे। इसके अलावा हर दिन 2GB डेटा बेनिफिट दिया जाएगा, जो हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा प्रदान करेगा। प्लान के साथ कुल 196GB डेटा बेनिफिट मिलेगा। जियो के उन यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा का लाभ मिल सकेगा जिनके क्षेत्र में 5जी सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन

मनोरंजन का डबल मजा

अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के अलावा आप मनोरंजन का लाभ भी भरपर्ण उठ सकते हैं। जियो के इस प्लान के साथ डिजिटल सर्विस के तहत मुफ्त में जियो सिनेमा और जियो टीवी जैसे ऐप्स का फायदा मिलेगा। इसके माध्यम से आप लाइव स्ट्रीम, मूवी और सीरीज देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ