30 Days Validity Plans: यूजर्स की ओर से लगातार एक महीने वाले प्लान की मांग की जा रही थी, जिसे लेकर ट्राय द्वारा टेलीकॉम कंपनी ने आदेश भी जारी किया था। वहीं, अब प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों ने इस आदेश का पालन कर अपने पोर्टफोलियो में नए प्लान जोड़ दिए हैं जो 30 दिनों की वैधता के साथ आते हैं।
एयरटेल (Airtel), जियो (Jio) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने हाल ही में 30 दिनों की वैधता वाले प्लान पेश किए हैं। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया था कि वो अपने पोर्टफोलियो में कम से कम एक प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ पेश करें। इससे पहले ये कंपनियां सिर्फ 28 दिनों की वैलिडिटी प्लानों को पेश करती थी।
अभी पढ़ें – Flipkart-Amazon से नहीं यहां ऑर्डर करने पर जल्दी मिलेगा iPhone 14!
Jio 30 Days Validity Plans
- रिलायंस जियो ने अपने पोर्टफोलियो में 30 दिनों की वैधता के साथ दो प्लान जोड़े हैं। एक प्लान की कीमत 259 रुपये है जिसमें रोजाना 100 SMS, रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है।
- दूसरा प्लान 296 रुपये का है जिसमें रोजाना 100 SMS, 25GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
Airtel 30 Days Validity Plans
एयरटेल ने भी अपने पोर्टफोलियो में 30 दिनों की वैधता के साथ दो प्लान पेश किए हैं। एक की कीमत 128 रुपये और दूसरे प्लान की कीमत 131 रुपये है। एयरटेल 128 रुपये में कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से मिलती हैं।नेशनल वीडियो कॉल्स के लिए 5 पैसे प्रति दर के हिसाब है। इन प्लानों में डेटा 50 पैसे प्रति MB और 1 रुपये लोकल और 1.5 रुपये STD SMS रेट से मिलेगा।
अभी पढ़ें – हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ सस्ते में पाएं कई ओटीटी बेनिफिट्स, जानें और भी है बहुत कुछ
Vodafone Idea Vi 30 Days Validity Plans
वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी 30 दिनों की वैधता वाले दो प्लान पेश किए हैं। इन प्लान की कीमत 137 रुपये और 141 रुपये है। इसमें 1 रुपये और 1.5 रुपये के रेट से लोकल व STD SMS, 10 लोकल नाइट मिनट्स, 2.5 पैसे प्रति सेकेंड के रेट से कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 hr agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
2 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
3 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
21 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
23 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines