Jio Fiber Best Plans: हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ सस्ते में पाएं कई ओटीटी बेनिफिट्स, जानें और भी है बहुत कुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio Fiber Best Plans: हम सभी के लिए इंटरनेट एक जरूरत बनकर रह गया है। ऑफिस का काम हो या स्कूल का या फिर खुद को एंटरटेन करना हो। इंटरनेट की जरूरत पड़ ही जाती है। फोन रिचार्ज में मिलने वाला डेली 1.5 से 2 जीबी डेटा भी कई बार पूरा नहीं पड़ता है। ऐसे में वाई-फाई (Wi-Fi) जरूरी हो जाता है।
अगर आपके भी घर में इंटरनेट का काफी यूज होता है या फिर वर्क फॉर्म होम (Work from Home Data Plan) के लिए अधिक डेटा की जरूरत होती है तो आप जियो फाइबर (Jio Fiber) को अपना सकते हैं। टेलीकॉम सेक्टर की प्रसिद्ध कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को जियो फाइबर प्लान देती है।
जियो के पास कई सस्ते प्लान (Jio Fiber Cheapest Plan) उपलब्ध हैं जिनमें से एक सबसे सस्ता प्लान 30Mbps इंटरनेट स्पीड डेटा के साथ आता है। इसमें यूजर्स डेटा और कॉलिंग का ही लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स के लिए आपको एक्सट्रा खर्च करना पड़ सकता है। आइए जियो फाइबर के सस्ते प्लान के बारे में बताते हैं।
जियो का 499 रुपये वाला प्लान 399 रुपये वाले प्लान में दी गई सभी सुविधाओं के साथ आता है। इसमें यूजर को 6 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का बेनिफिट मिलता है। हालांकि, इस प्लान की कीमत 399 रुपये ही है लेकिन अगर 6 ओटीटी बेनिफिट्स चाहिए तो इसमें 100 रुपये और एड करके 499 रुपये का ये प्लान मिलता है। इसकी कीमत पर GST चार्ज अलग से लगेगा।
जियो फाइबर का एक प्लान ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और बेहतरीन स्पीड के साथ आता है। इस प्लान में 150Mbps की स्पीड से डेटा लाभ मिलता है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की होती है। इसमें जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं। इसमें 3.3TB डेटा बेनिफिट मिलता है। इसमें 1 साल के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का बेनिफिट मिलता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: