Jio 2GB Data Prepaid Plans: ये हैं जियो के 2GB डाटा वाले बेस्ट प्लान, देखें लिस्ट
Edited By Sumit Kumar

Jio 2GB Data Prepaid Plans
Edited By Sumit Kumar

Jio 2GB Data Prepaid Plans
Jio 2GB Data Prepaid Plans: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को अनेकों प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है। इसमें प्रतिदिन 1.5GB/2GB/3GB डाटा सहित और भी अधिक डाटा मिलते हैं। यहां हम जियो के ऐसे प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें रोजाना 2GB डाटा मिलता है। दरअसल, मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो अपने यूजर्स को डेली 2GB डाटा वाला कुल 6 प्लान देता है।
जियो के इन प्लान में आपको डाटा के साथ-साथ फ्री-कॉलिंग, एसएमएस, ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन जैसे कई अन्य सुविधाएं मिलेंगे। आइये रिलायंस जियो के 2 जीबी डाटा वाले प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रिलायंस जियो का यह प्लान 23 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें आपको रोजाना 2GB डाटा के साथ कुल 46 GB डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में डेली 100SMS, फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। ग्राहक इस प्लान में जियो टीवी (Jio TV), जियो सिनेमा (JioCinema) और जियो क्लाउड (JioCloud) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का सबस्क्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं।
यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको रोजाना 2GB डाटा और टोटल 56GB डाटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं आपको इस प्लान में टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो की 533 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें आपको कुल 112GB डाटा और रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इतना ही नहीं जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 SMS के साथ JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है।
इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इसमें रोजाना 2GB और टोटल 112GB डाटा मिलता है। आप इस प्लान को रिचार्ज करके अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 SMS के साथ Jio Saavn Pro, JioTv, JioCinema और JioCloud का लाभ उठा सकते हैं।
इस प्लान में 2GB प्रतिदिन डाटा और कुल 168 GB डाटा और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यह 84 दिनों की वैधता के आता है और इसमें JioTv, JioCinema और JioCloud का सब्स्क्रिप्शन मिलता है। हालांकि, आपको जिया के इस 719 रुपये वाले प्लान में Jio Saavn Pro का सबस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा।
जियो अपने ग्राहकों को 789 रुपये वाला प्लान भी ऑफर करता है। इसमें 2GB प्रतिदिन डाटा और टोटल 168 GB डाटा मिलता है। प्लान की वैधता 84 दिनों की है और इसमें भी अन्य प्लान की तरह रोजाना 100SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: