Redmi Note 12 Series Launch Date Price in India: स्मार्टफोन में 108MP तक के कैमरों का जमाना पुराना हो गया है। अब यूजर्स को 200MP का मेन लेंस देखने को मिलेगा। असल जिंदगी में यह कैमरा कितना दमदार है यह तो टेस्टिंग में ही पता चलेगा। Xiaomi जल्द ही ऐसा फोन लाने वाली है। Xiaomi इसी हफ्ते अपनी Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च करने वाली है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में कंपनी के तीन स्मार्टफोन होंगे- रेडमी नोट 12 प्रो प्लस (Redmi Note 12 Pro+), रेडमी नोट 12 प्रो (Redmi Note 12 Pro) और रेडमी नोट 12 (Redmi Note 12)। लॉन्च से पहले इस बारे में एक और जानकारी सिलसिला सामने आया है।
सीरीज के प्लस वेरिएंट यानी Redmi Note 12 Pro Plus में 200MP का Samsung ISOCELL Hpx सेंसर मिलेगा। इस सीरीज को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इसे बीआईएस डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं Redmi Note 12 सीरीज में क्या हो सकता है खास।
अभी पढ़ें – WhatsApp पर आया नया फीचर! अब और ज्यादा मजेदार होगी ग्रुप चैटिंग
फोन में होगा 200MP कैमरा
Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है। Redmi Note 12 Pro+ में यूजर्स को 200MP का लेंस मिलेगा। कंपनी ने इस हैंडसेट का टीजर भी जारी किया है, जिसके मुताबिक इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। डिजाइन की बात करें तो हैंडसेट का रियर पैनल काफी हद तक Redmi Note 11T सीरीज से मिलता-जुलता है, जिसे कुछ समय पहले चीन में लॉन्च किया गया था।
वहीं, रेडमी नोट 12 प्रो वेरिएंट में Sony IMX766 लेंस मिलेगा। ये स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 प्रोसेसर के साथ आएगा। यह 120W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। 3सी लिस्टिंग के मुताबिक Redmi Note 12 Pro Plus में यूजर्स को 210W की चार्जिंग मिल सकती है।
अभी पढ़ें – Xiaomi Book Air 3: जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च सबसे पतला और हल्का लैपटॉप, जानें कीमत
जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा
Redmi Note 12 सीरीज Redmi Note 12 को चीन में लॉन्च से ठीक पहले BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। डिवाइस 22101316G मॉडल के साथ IMEI डेटा बेस में दिखाई दिया है। कंपनी इन स्मार्टफोन्स को भारत में कब लॉन्च करेगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
11 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
12 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
14 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
15 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
17 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines