Amazon पर धड़ल्ले से बिक रहा है 8 हजार से कम का ये Smart TV, जानिए आखिर इसमें क्या है खास
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazon Smart TV Discount Sale Offer: क्या आपको नया स्मार्ट टीवी खरीदना है और वो भी किफायती दाम में? तो अब आपको इसके लिए अलग-अलग साइट्स या शॉप पर जाने के लिए कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, अमेजन पर एक कम कीमत का स्मार्ट टीवी (Amazon Smart TV Discount) तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अमेजन पर 32 इंच का एक स्मार्ट टीवी इतनी तेजी से बिक रहा है कि उसके स्टॉक आउट होने तक की नौबत आ गई है। आइए जानते हैं कि अमेजन पर कौनसा 32 इंच का स्मार्ट टीवी धड़ल्ले से बिक रहा है।
अभी पढ़ें – Infinix Note 12 Pro हुआ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
अमेजन पर कई स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं जिनमें से एक स्मार्ट टीवी काफी सस्ते में बेचा जा रहा है। शायद ये ही एक कारण है कि इस स्मार्ट टीवी को खरीदने के लिए ग्राहकों की लाइन लगी हुई है। इस स्मार्ट टीवी का नाम VW 80 cm (32 inches) HD Ready Smart LED TV है।
अमेजन पर VW का 32 इंच वाला HD Ready Smart LED TV तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यहां पर स्मार्ट टीवी को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर आप भी ये टीवी खरीदना चाहते हैं तो इस पर मिल रहे 53 प्रतिशत छूट का फायदा उठा सकते हैं। VW 32 inches HD Smart TV की कीमत 16,999 रुपये है, लेकिन अमेजन पर इसे सिर्फ 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
VW 32 inches Smart TV डिजाइन और फीचर्स के मामले में बेहतरीन है। इस टीवी में प्रीइंस्टॉल्ड ओटीटी एप्स जैसे- नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, सोनी लिव, प्राइम वीडियो और डिजनी प्लस हॉटस्टार शामिल हैं। इसकी डिस्प्ले एचडी रेजोल्यूशन के साथ है। इसमें 20 वाट का साउंड आउटपुट है। टीवी की खरीद पर 1 साल की वारंटी भी शामिल है। इसके अलावा कंपनी की ओर से 10 दिनों की वापसी पॉलिसी भी दी जाती है। ऐसे में अगर आपको 10 दिनों के अंदर टीवी पसंद नहीं आता है तो आप इसे वापस भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: