Redmi A1+ की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत, खासियत और ऑफर
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Redmi A1 Plus Sale Begin in India: रेडमी इंडिया (Redmi India) ने पिछले हफ्ते बजट स्मार्टफोन Redmi A1 Plus लॉन्च किया था। ये नया स्मार्टफोन लेदर टेक्सचर्ड डिजाइन के साथ आता है। इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है।
इसके बैक पर 8 मेगापिक्सल का डुअल एआई रियर कैमरा दिया गया है। अब इस फोन को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेबसाइट से भी की जाएगी। इसका पूरा विवरण यहां बताया जा रहा है।
Redmi A1+ को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन के 2GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट की कीमत 7499 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 3GB रैम + 32GB इंटरनल मेमोरी की कीमत 8,499 रुपये है।
दोनों वेरिएंट को लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से Flipkart, mi.com, Mi Home और अन्य रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जाएगी।
लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी इस फोन की खरीद पर 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बाद Redmi A1+ के बेस वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसके टॉप वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: