Realme Narzo N53 Launch Date In India: रियलमी अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo N53 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह एक बजट स्मार्टफोन होगा। इस अपकमिंग फोन का लुक iPhone 14 Pro जैसा लगता है। अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग डेट की भी पुष्टि कर दी है।
इस दिन होगा लॉन्च (Realme Narzo N53 Launch Date In India)
ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट से पता चला है कि नार्जो N53 को भारतीय बाजार में 18 मई दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। रियलमी ने पिछले महीने Narzo N55 को पेश किया था। अब, Realme Narzo N53, N सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा। Realme Narzo N53 अमेजन और रियलमी ई-स्टोर पर उपलब्ध होगा। दोनों वेबसाइटों पर डिवाइस के टीज पेज को देखा गया है।
ये भी पढ़ेंः Google Pixel Fold: गूगल का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स
iPhone 14 Pro जैसा दिखेगा
कंपनी ने अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन को भी टीज किया है जिससे यह iPhone 14 Pro के समान दिखता है। बता दें कि, Narzo N55 में Apple डायनेमिक आइलैंड जैसा नोटिफिकेशन बबल फंक्शन है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ब्रांड उस फीचर को यहां भी जोड़ने का फैसला करता है, जिससे यह आईफोन 14 प्रो क्लोन बन जाता है।
16GB तक डायनामिक रैम से होगा लैस
इसके अलावा, कंपनी ये भी दावा कर रही है कि नार्जो N53 अब तक का सबसे पतला रियलमी फोन होगा। इसका मतलब यह हो सकता है कि फोन की चौड़ाई लगभग 7mm या उससे कम की हो सकती है। हाल ही के एक लीक से पता चला रियलमी अपने इस फोन को 16GB तक डायनामिक रैम और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश करेगा।
ये भी पढ़ेंः क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC के साथ भारत में जल्द दस्तक देगा Vivo Y36 4G!
रिपोर्ट के मुताबिक, फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा और इसे फेदर ब्लैक और फेदर गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। फिलहाल आधिकारिक तौर फोन से जुड़े ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों कुछ और साफ हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines