Realme C33 Launch Price in India: रियलमी ने अपना किफायती स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिया है। रियलमी सी33 (Realme C33) नामक ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया गया है जिसके सेल भी जल्द शुरू हो जाएगी। आइए आपको रियलमी सी33 के बारे में बताते हैं।
अभी पढ़ें – Apple iPhone 14: कुछ ही घंटों में लॉन्च होने वाला है आईफोन 14, पहले ही जान लें खासियत
भारत में लॉन्च रियलमी सी33 (Realme C33 Launch in India)
रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन रियलमी सी33 भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है। कंपनी ने एक तस्वीर साझा करते हुए फोन की कीमत, कैमरे, बैटरी और पहली सेल की जानकारी दी है।
रियलमी सी33 बैटरी (Realme C33 Battery)
रियलमी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा तस्वीर के तहत रियलमी सी33 में 5000mAh की मैसिव बैटरी है। कंपनी बैटरी को लेकर पहले से ही दावा कर चुकी है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्जिंग पर 37 दिनों तक काम कर सकती है। इसमें बैटरी सेविंग के लिए अल्ट्रा-सेविंग मोड फीचर भी शामिल है।
रियलमी सी33 कैमरा (Realme C33 Camera)
कैमरी की बात करें तो रियलमी सी33 में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल के साथ AI सपोर्ट कैमरा दिया गया है। फोन में कई कैमरा फीचर दिया गया है जिससे यूजर्स को एक बेहतरीन एक्सपीरिएंस मिल सकेगा।
रियलमी सी33 की पहली सेल (Realme C33 First Sale Date in India)
रियलमी सी33 को भारत में 8,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी पहली फ्लैश सेल 12 सितंबर, 2022 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल शुरू होगी।
अभी पढ़ें – Jio 6th Anniversary Offer: हर दिन 10 लाख रुपये जीतने का मौका! जानिए ऑफर्स
Realme C33 Variants
रियलमी सी33 का ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर वैरिएंट लॉन्च हुआ है। इसके 3 स्टोरेज कॉन्फिगरेशन पेश हुए हैं। इनमें 3GB + 32GB, 4GB + 64GB और 4GB + 128GB ऑप्शन्स शामिल हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
11 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
12 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
14 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
15 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
16 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
18 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines