Realme C33: किफायती स्मार्टफोन की हुई भारत में एंट्री, मिलेगा 50MP तक कैमरा
Edited By Simran Singh

Realme C33
Edited By Simran Singh

Realme C33
Realme C33 Launch Price in India: रियलमी ने अपना किफायती स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिया है। रियलमी सी33 (Realme C33) नामक ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया गया है जिसके सेल भी जल्द शुरू हो जाएगी। आइए आपको रियलमी सी33 के बारे में बताते हैं।
रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन रियलमी सी33 भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है। कंपनी ने एक तस्वीर साझा करते हुए फोन की कीमत, कैमरे, बैटरी और पहली सेल की जानकारी दी है।
रियलमी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा तस्वीर के तहत रियलमी सी33 में 5000mAh की मैसिव बैटरी है। कंपनी बैटरी को लेकर पहले से ही दावा कर चुकी है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्जिंग पर 37 दिनों तक काम कर सकती है। इसमें बैटरी सेविंग के लिए अल्ट्रा-सेविंग मोड फीचर भी शामिल है।
कैमरी की बात करें तो रियलमी सी33 में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल के साथ AI सपोर्ट कैमरा दिया गया है। फोन में कई कैमरा फीचर दिया गया है जिससे यूजर्स को एक बेहतरीन एक्सपीरिएंस मिल सकेगा।
रियलमी सी33 को भारत में 8,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी पहली फ्लैश सेल 12 सितंबर, 2022 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल शुरू होगी।
रियलमी सी33 का ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर वैरिएंट लॉन्च हुआ है। इसके 3 स्टोरेज कॉन्फिगरेशन पेश हुए हैं। इनमें 3GB + 32GB, 4GB + 64GB और 4GB + 128GB ऑप्शन्स शामिल हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: