Realme 11 5G: रियलमी ने घोषणा की है कि वह अपनी रियलमी 11 सीरीज को चीन में 10 मई को लॉन्च करेगा। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro + शामिल होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन्स को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। हाल ही में, वैनिला रियलमी 11 को 3सी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जिससे इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चलता है।
Realme 11 5G
3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, Realme 11 5G, मॉडल नंबर RMX3751 के साथ दस्तक देगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह 33W फास्ट चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। फोन को पहले TENAA सर्टिफिकेशन में भी स्पॉट किया गया था, जिससे इसके डिजाइन का पता चला था।
ये भी पढ़ेंः सिर्फ 30 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक चलने वाला Laptop लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
पिछले लीक्स के मुताबिक, वैनिला रियलमी 11 5जी में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। कैमरों को लेकर खबर है कि रियलमी के इस फोन में 64MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। फिलहाल, फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आए हैं।
Realme 11 Pro
दूसरी ओर, Realme 11 Pro को लेकर खबर है कि कंपनी इस फोन को 108MP के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है। साथ ही इसमें 2MP का सेकेंडरी सेंसर होने की उम्मीद है। डिवाइस को 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Realme C53 जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुआ स्पॉट
Realme 11 Pro +
रियलमी 11 सीरीज के टॉप एंड हाई वेरिएंट रियलमी 11 प्रो+ होगा। इसे लेकर खबर है कि फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP सेकेंडरी लेंस और 2MP कैमरा देखने को मिल सकता है। डिवाइस के 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines