Realme C53: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने हाल ही में अपने नए फोन Realme C55 को लॉन्च किया था, जो एक बजट फोन है। अब कंपनी एक और फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम C53 हो सकता है। यह भी कंपनी का एक बजट फोन होगा।

Realme C53 एनबीटीसी स्पॉट

रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Realme C53 को NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जहां इसका मॉडल नंबर RMX3760 बताया है। लिस्टिंग से लगता है कि यह मार्केट में जल्द दस्तक दे सकता है।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब इस फोन को सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया हो। इससे पहले इस फोन को FCC में भी देखा गया था, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला था।

संभावित स्पेसिफिकेशन

RMX3760 मॉडल नंबर वाले इस आगामी स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी पैक होने की उम्मीद है जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट केरगी। यह Android 13 OS पर आधारित Realme UI 4.0 स्किन पर चलेगा।

फिलहाल कंपनी की ओर से इस फोन के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एनबीटीसी लिस्टिंग से लगता है कि यह बाजार में जल्द दस्तक दे सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ