Realme 10 Pro 5G और Realme 10 Pro Plus भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिल रहा है 108MP कैमरा!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme 10 Pro 5G and Realme 10 Pro Plus 5G India: भारतीय बाजार में रियलमी 10 प्रो सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी और रियलमी 10 प्रो 5जी स्मार्टफोन शामिल है। दोनों ही फोन अलग-अलग फीचर्स और खासियत के साथ हैं। दोनों में 6GB और 8GB रैम ऑप्शन उपलब्ध है। आइए आपको रियलमी 10 प्रो 5जी सीरीज (Realme 10 Pro 5G Series ) के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़िए – OPPO F21 Pro: 28 हजार का फोन सिर्फ 2,300 रुपये में! जानें ऑफर्स
रियलमी 10 प्रो और रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी डार्क मैटर, हाइपरस्पेस और नेबुला ब्लू कलर ऑप्शन के साथ है। दोनों फोन को फ्लिपकार्ट, रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख स्टोर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी 10 प्रो+ 5जी की बिक्री 14 दिसंबर से शुरू होगी और रियलमी 10 प्रो 5जी 16 दिसंबर से उपलब्ध होगा।
रियलमी 10 प्रो+ 5जी में 6.7 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और 2,160 हर्ट्ज डिमिंग है। यह एक डुअल-सिम (नैनो) ओरिएंटेड डिवाइस है जो Android 13 पर आधारित Realme UI 4.0 पर चलता है। यह स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 5G SoC द्वारा संचालित है, जो माली G68 GPU और 8GB तक LPDDR4X रैम के साथ है।
और पढ़िए – भारत में iQoo 11 और iQoo 11 Pro की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानिए खासियत
रियलमी 10 प्रो 5जी में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। यह एक डुअल-सिम (नैनो) ओरिएंटेड डिवाइस है जो Android 13 पर आधारित Realme UI 4.0 पर चलता है। यह स्मार्टफोन 6nm स्नैपड्रैगन 695 5G SoC द्वारा संचालित है, जो Adreno A619 GPU और 8GB LPDDR4X RAM के साथ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: