Raksha Bandhan Gifts 2024: इस बार 19 अगस्त, सोमवार को भाई-बहनों का खास पर्व रक्षाबंधन है। इस दिन का साल भर से बहनें इंतजार करती हैं कि वो अपने प्यारे भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी। साथ ही भाई के लिए भी ये दिन बहन को खुश करने के लिए बड़ा खास होता है। भाई राखी बंधवाने के बाद अपनी बहन को तोहफा देता है। अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपनी बहन या फिर भाई को खास तरह का तोहफा देने की सोच रहे हैं, तो आइए कुछ खास गैजेट्स के बारे में बताते हैं जिन्हें आप गिफ्ट कर सकते हैं।
Boat Airdopes 300
अगर आपकी बहन या आपका भाई सॉन्ग सुनना पसंद करते हैं तो एयर ड्रॉप्स गिफ्ट कर सकते हैं। 10mm डायनेमिक ड्राइवर के साथ आने वाला Boat Airdopes 300 एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हाई-क्वालिटी साउंड सपोर्ट के साथ आने वाले ये ईयरबड्स 24-बिट ऑडियो प्रोसेसिंग और स्पैटियल ऑडियो को भी सपोर्ट करते हैं। इसकी खासियत है कि ये एक ही समय पर कई डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है। इसकी कीमत 1499 रुपये है जिससे ये 1500 रुपये के अंदर आने वाले तोहफों की लिस्ट में शामिल हो सकता है।
Ambrane Power Bank
आप चाहें तो पावर बैंक भी गिफ्ट कर सकते हैं। ज्यादा ट्रेवलिंग करने वालों के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 10000mAh की बैटरी के साथ आने वाला Ambrane Power Bank इन दिनों अमेजन सेल के दौरान 799 रुपये में मिल रहा है। अगर बजट 1000 रुपये से कम है तो आप इसे चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- RakshaBandhan पर बहन को गिफ्ट करें ये 5 Cool गैजेट्स
Pebble Dome Smartwatch
आजकल स्मार्टवॉच को बहुत पसंद किया जाता है। आप अपनी बहन को अगर 3000 रुपये तक की कीमत में वॉच देना चाहते हैं तो पेबल डोम स्मार्टवॉच ऑप्शन में रख सकते हैं। 1.52 इंच की राउंड स्क्रीन वाली इस वॉच में क्रिस्टल स्पष्ट डिस्प्ले मिलता है। प्रीमियम लेदर की बेल्ट इसे और भी सुंदर बनाती है। इसके 200 से अधिक वॉच फेस हर दिन आपको एक नया लुक देती हैं। मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड आपको सभी फिटनेस और एक्टिविटी टारगेट को पूरा करने में मदद करती हैं।
BlendJet 2
BlendJet 2 एक अच्छा गिफ्टींग आइडिया हो सकता है। ये एक नया पोर्टेबल ब्लेंडर है जिसका इस्तेमाल कभी भी और कहीं भी किया जा सकता है। आप जिम में, रसोई में, पहाड़ की चोटी पर हो या फिर कहीं भी, इसका यूज आसानी से कर सकते हैं। भाई और बहन दोनों के लिए ये एक अच्छा तोहफा हो सकता है क्योंकि इस ब्लेंडर से स्मूदी, मिल्क शेक, प्रोटीन शेक, सलाद ड्रेसिंग, फ्रोजन लैटेस, सूप या चटनी आसानी से बना जा सकता है। इसकी कीमत 2999 रुपये है। इसी तरह के अन्य ब्लेंडर्स भी मार्केट में अलग-अलग कीमत के साथ उपलब्ध हैं।
Smartphones
अगर बजट ज्यादा है और आप स्मार्टफोन देना चाहते हैं तो हाल ही में कई स्मार्टफोन्स भी लॉन्च हुए हैं। आप 10 हजार से लेकर 15 हजार रुपये के बीच आने वाले फोन खरीद सकते हैं। फ्लैगशिप फोन भी मार्केट में छूट के साथ मिल रहे हैं। राखी से पहले फ्लिपकार्ट और अमेजन की साइट पर डिस्काउंट मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Flipkart पर धमाका ऑफर, AC से लेकर TV पर 67% तक छूट!
संबंधित खबरें
Jio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
10 mins agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 days agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines