Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का जश्न मनाने के लिए सभी लोग तैयार हैं। यह एक ऐसा त्योहार है, जिसे भाई-बहन बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती हैं और इसके बदले में भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी बहन के लिए एक खास गिफ्ट की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। यहां हम आपके लिए कुछ खास गिफ्ट की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप अपनी बहन को देखकर खुश कर सकते हैं।
दरअसल, हमने सोचा है कि क्यों न आपके लिए कुछ गैजेट्स के बारे में बताया जाए, जिसे आप अपनी बहन को गिफ्ट कर सकती हैं। इन गैजेट्स की कीमत भी बजट में है। तो आइये विस्तार से जानते हैं।
Smartphones
आज के समय में स्मार्टफोन्स हर किसी का पसंदीदा गैजेट्स में से एक है। ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर आप अपनी बहन को एक अच्छा स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में लगभग हर बजट में मोबाइल फोन उपलब्ध है। अगर आपकी बजट 20 हजार रुपये तक की है तो आप अपनी बहन को हाल ही में लॉन्च हुए Realme 11 5G और Realme 11x 5G स्मार्टफोन को गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, आप OnePlus Nord CE 3 Lite 5G और vivo T2 5G फोन को भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः 20 हजार से कम के ये धांसू 5 स्मार्टफोन आपको बना देंगे दिवाना, जानें फीचर्स से लेकर सब कुछ
Smart watch
स्मार्ट वॉच कंपनियां मार्केट में एक से बढ़कर एक वॉच पेश कर रही हैं। इनकी कीमत भी कम होती है। ऐसे में रक्षा बंधन के दिन आप अपनी बहन को एक अच्छी वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। 1000 रुपये की शुरुआती कीमत में आपको एक बेहतर वॉच मिल जाएगी। आप फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा ऑफलाइन स्टोर से स्मार्ट वॉच की खरीदारी कर सकते हैं। आप चाहें तो Fire-Boltt Visionary, Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus और Noise Quad Call जैसी स्मार्ट वॉच को गिफ्ट के लिए अमेजन से खरीद सकते हैं।
Earbuds
आप अपनी बहन को इयरबड्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में सस्ते से लेकर महंगे तक इयरबड्स उपलब्ध है। आप चाहें तो Realme Buds Air 3 Neo, OnePlus Nord Buds जैसे धांसू बड्स का चुनाव कर सकते हैं।
Camera
हर किसी को फोटोग्राफी करने का शौक होता है। साथ ही आज के समय में युवाओं में रिल्स को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। बेहतर रिल्स बनाने के लिए एक कैमरा का होना बेहद ही जरूरी हो जाता है, जिससे एचडी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड किया जा सके। ऐसे में आप अपनी बहन को रक्षा बंधन के अवसर पर एक कैमरा गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार में कम दाम से लेकर महंगे दाम तक में कैमरा उपलब्ध है।
यह भी पढ़ेंः तेज बरसात में भी नहीं खराब होंगे आपके Smartphones से लेकर अन्य गैजेट्स! बस इन बातों का रखें ध्यान
Speaker
अगर आपकी बहन म्यूजिक का शौकीन है, तो आप उन्हें एक धांसू फीचर्स वाला स्पीकर गिफ्ट कर सकते हैं। आपको 1000 रुपये तक की शुरुआती कीमत में एक बेहतर स्पीकर गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी बहन को Skyball Neo 20 Sound Bar गिफ्ट कर सकते हैं। इस स्पीकर की एमआरपी 2,990 रुपये है, लेकिन इसे अमेजन से और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
4 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
6 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
7 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
9 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines