20 हजार से कम के ये धांसू 5 स्मार्टफोन आपको बना देंगे दिवाना, जानें फीचर्स से लेकर सब कुछ
Edited By Sumit Kumar

Best Mobile Phones Under 20000
Edited By Sumit Kumar

Best Mobile Phones Under 20000
Best Mobile Phones Under 20000: 20 हजार रुपये से कम कीमत मे एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। यहां हम आपके 5 ऐसे मोबाइल फोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम है। कम कीमत वाले इन स्मार्टफोन्स में आपको पावरफुल बैटरी के साथ-साथ दमदार कैमरा और बहुत कुछ देखने को मिल सकता है।
हम अपने पहले लिस्ट पर वनप्लस के नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी स्मार्टफोन को रखा है। कंपनी ने इसे हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया है। वनप्लस का यह नया स्मार्टफोन दमदार फीचर्स और 20 हजार रुपये से कम की कीमत के साथ आता है। यह डिवाइस दो वेरिएंट- 8GB+128GB और 8GB+256GB में आता है। इसके 128 जीबी वेरिएंट को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन से 19 999 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। इस फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है। हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर से लैस आता है।
दूसरे नंबर पर वीवो का टी 2 5जी स्मार्टफोन आता है। यह स्मार्टफोन 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6 जीबी रैम वाले स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,789 रुपये और 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। डिवाइस को फ्लिपकार्ट के माध्यम के माध्यम से खरीदा जा सकता है। इसमें आपको 6.38 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह स्मार्टफोन 4500 mAh बैटरी और Snapdragon 695 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। कैमरे के मोर्चे पर इस फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ एक 16MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है।
फ्लिपकार्ट के माध्यम से इस स्मार्टफोन को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह Mediatek Dimensity 930 Processor द्वारा संचालित है, जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे के मोर्चे पर इस फोन में डुअल रियर कैमरा (50MP + 8M) सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है।
सैमसंग का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फ्लिपकार्ट पर इसके बेस वेरिएंट (4GB+128 GB) की कीमत 15,999 रुपये है। जबकि, टॉप वेरिएंट (6GB+128GB) को आप 16,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस फोन में आपको 6.6 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा (50MP + 8MP + 2MP) और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह हैंडसेट 5000mAh बैटरी और Qualcomm Snapdragon 750G Processor द्वारा संचालित है।
इंफिनिक्स का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसमें इसके टॉप वेरिएंट, जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, उसकी कीमत महज 15,999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसमें कैमरे के मोर्चे पर इस फोन में 108MP के प्राइमरी रियर कैमरा के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है। यह 5000mAh की बैटरी और Dimensity 6080 Processor द्वारा संचालित है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: