---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

नया iPhone खरीद लिया? 2 मिनट में ऐसे करें चेक, कहीं आपके हाथ तो नहीं लग गया नकली फोन

क्या आपका iPhone सच में ओरिजिनल हैं ? सिर्फ कुछ मिनट की जांज में आप नकली iPhone की पहचान कर सकते हैं. जानते हैं क्या है इसका आसान तरीका.

---विज्ञापन---

iPhone दुनिया की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक है. शानदार फीचर्स, प्रीमियन डिजाइन और Apple ब्रांड की वजह से इसकी मांग हमेशा बनी रहती है. लेकिन इसकी बढ़ती डिमांड का फायदा उठाकर बाजार में नकली iPhone भी बड़ी संख्या में बेचे जा रहे हैं या रिपेयर के लिए किसी अनवेरिफाइल मार्केट में दे रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातें जरूर जांच लेनी चाहिए.

IMEI और Serial Number से करें पहचान

iPhone की असलियत जांचने का सबसे आसान तरीका उसका IMEA और  Serial Number चेक करना है. इसके लिए सबसे पहले Settings में जाएं वहां General के ऑप्श पर क्लिक कर About में जाएं. यहां आपको फोन का IMEI और Serial Number मिल जाएगा. इसके बाद Apple की ऑफिशियल checkcoverage.apple.com जाकार सीरियल नंबर डालें. अगर फोन असली है, तो वहां उसके मॉडल, वांरटी और सपोर्ट से जुड़ी जानकारी दिखेगी. 

---विज्ञापन---

बॉक्स और पैकेजिंग को ध्यान से देखें

Apple अपनी प्रीमियन पैकेजिंग के लिए जाना जाता है. कई बार नकली फोन देखने में बिल्कुल असली लगते हैं, लेकिन उनके बॉक्स में अतर आसानी से पकड़ में आ जाता है. असली  iPhone के बॉक्स पर सस्ता प्लास्टिक रैप नहीं होता, बल्कि खास pull-Tab स्टिकर दिया जाता है. इसके अलावा बॉक्स पर लिखी जानकारी को ध्यान से पढ़ें. अगर स्पेलिंग में गलती हो, प्रिंटिंग धुंधली हो या फिनिशिंग खराब लगे, तो सावधान हो जाएं.

ये भी पढ़ें- Keyboard की शुरुआत QWERTY से ही क्यों होती है? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

---विज्ञापन---

App Store खोलकर करें आसान जांच

नकली iPhone की पहचान करने का यह भी एक आसान तरीका है. कई फर्जी iPhone असल में Android पर चलते हैं, लेकिन उन्हें iPhone जैसा दिखाने की कोशिश की जाती है. ऐसे में App Store खोलकर देखें. अगर ऐप स्टोर की जगह गूगल प्ले स्टोर खुल जाता है या इंटरफेस अलग दिखाई देता है, तो समझ लें कि फोन असली नहीं है. असली iPhone में सिर्फ Apple का App Store ही काम करता है.

फोन के डिजाइन और बटन भी बताते हैं सच्चाई

फोन को ध्यान से देखने पर कई बार उसकी असलियत पता चल जाती है. नकली iPhone में स्क्रीन के चारो तरफ मौजूद बेजल्स अक्सर ज्यादा मोट होते हैं, खासकर नीचे की तरफ. वहीं चार्जिंग पोर्ट के पास लगे स्क्रू भी पहचान का आसान तरीका है. असली iPhone में पांच कोनों वाले Pentalobe स्क्रू होते हैं, जबकि नकली फोन में सामान्य क्रॉस या स्टार स्क्रू देखने को मिल सकते हैं.  इसके अलावा असली iPhone के पावर और वॉल्यूम बटन दबाने पर साफ क्लिक महसूस होती है और वे ढीले नहीं लगते.

---विज्ञापन---

Siri से भी हो सकती है पहचान

Apple वॉयस असिस्टेंट Siri सिर्फ असली Apple डिवाइस में ही काम करता है. फोन पावर बटन कुछ सेकंड दबाकर रखें या कहें Hey Siri. अगर Siri एक्टिवेट हो जाती है तो ये अच्छा संकेत है. लेकिन अगर Siri की जगह कोई दूसरी वॉयस असिस्टेंट खुल जाए Siri बिल्कुल काम न करे, तो फोन की असलियत पर सवाल उठ सकता है.

ये भी पढ़ें- क्या इन्वर्टर की बैटरी में बारिश का पानी डालना चाहिए, डाल दिया तो क्या होगा?

---विज्ञापन---

First published on: Jul 18, 2026 12:45 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola