सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान! सिर्फ 199 रुपये में 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा रोलओवर

कम कीमत में पोस्टपेड प्लान ढूंढ रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. क्यों की ये कंपनी सिर्फ 199 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, 25GB डेटा और डेटा रोलओवर जैसी सुविधाएं देता है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Maruti Brezza (1)
1 / 7

अगर आप कम कीमत में पोस्टपेड मोबाइल प्लान चाहते हैं, तो BSNL का 199 रुपये वाला प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. जहां प्राइवेट कंपनियों के पोस्टपेड प्लान करीब 400 रुपये से शुरू होते हैं. वहीं BSNL का ये प्लान लगभग आधी कीमत में मिल रहा है.

विज्ञापन

हर महीने सिर्फ 199 रुपये का खर्च

हर महीने सिर्फ 199 रुपये का खर्च2 / 7

BSNL का पोस्टपेड प्लान 199 रुपये प्रति महीने की फिक्स्ड कीमत पर मिलता है. इसके साथ डेटा रोलओवर की सुविधा भी दी जाती है, जिससे बचा हुआ डेटा आगे इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

प्लान में क्या-क्या मिलता है?

प्लान में क्या-क्या मिलता है?3 / 7

199 रुपये वाले इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 25 जीबी हाई स्पीड डेटा और रोज 100 SMS मिलते हैं. इसके अलावा यूजर्स को 24*7 अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है.

डेटा रोलओवर और दूसरी शर्तें

डेटा रोलओवर और दूसरी शर्तें4 / 7

इस प्लान में 75 जीबी तक डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है. हालांकि, इसमें फैमिली एड-ऑन कनेक्शन का विकल्प नहीं दिया जाता है. 25GB डेटा खत्म होने के बाद 1 पैसा प्रति MB के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा.

विज्ञापन

इस कीमत में दूसरा पोस्टपेड प्लान नहीं

इस कीमत में दूसरा पोस्टपेड प्लान नहीं5 / 7

TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल इस कीमत पर किसी दूसरी टेलीकॉम कंपनी के पास ऐसा पोस्टपेड प्लान उपलब्ध नहीं है. 199 रुपये में यूजर्स को डेटा आर कॉलिंग के लिहाज से अच्छा पैकेज मिलता है.

Jio के 199 रुपये वाले प्लान से तुलना

Jio के 199 रुपये वाले प्लान से तुलना6 / 7

जियो का 199 रुपये वाला प्लान प्रीपेड है, जिसमें 18 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5जीबी डेटा मिलता है. यानी कुल 27 जीबी डेटा अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है.

विज्ञापन

Jio प्लान में मिलते हैं ये अतिरिक्त फायदे

Jio प्लान में मिलते हैं ये अतिरिक्त फायदे7 / 7

इस प्लान में जियो टीवी और Jio AI Cloud Storage का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है. वहीं अगर एक महीने की वैलिडिटी वाला सस्ता पोस्टपेड प्लान चाहिए, तो BSNL का 199 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प माना जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन