Facebook Outage: क्या आपको भी अपने फेसबुक पर कुछ अलग देखने को मिल रहा है? अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि आपके फेसबुक के न्यूज फीड (Facebook News Feed) पर अजीब पोस्ट शो हो रही है तो इसे लेकर बेफिक्र हो जाएं। सिर्फ आपके साथ ही नहीं बल्कि दुनियाभर के फेसबुक यूजर्स को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, फेसबुक (Facebook) पर अजीब पोस्ट शो हो रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि न्यूज फीड इस तरह के पोस्ट से भरी हुई हैं। इस समस्या से जूझ रहे यूजर्स को लग रहा है कि उनका अकाउंट हैक (Facebook Account Hack) हो चुका है। न्यूज फीड पर विभिन्न तरह की चाजें शो होने पर सेलेब्रिट सोच रहे हैं कि उनका अकाउंट हैक हो गया है तो आम यूजर भी चिंता में है कि उनका अकाउंट भी हैक हो गया है।

क्या है इसके पीछे का कारण?

फेसबुक पर आ रही समस्या को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ये समस्या फेसबुक के ज्यादातर सभी यूजर्स को हो रही है। हालांकि, ये कोई हैकिंग की समस्या नहीं लग रही है, लेकिन कहा जा रहा है कि मालफंक्शनिंग या ग्लिच कारण हो सकता है।

विज्ञापन

अनजान लोगों की पोस्ट हो रही है शो

फेसबुक फीड पर अनजान लोगों की पोस्ट शो हो रही है। इस पोस्ट में किसी को कोई सेलेब्रिटी के साथ टैग शो हो रहा है तो किसी में अजीब चीजे दिख रही हैं। भारतीय फेसबुक यूजर्स भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्वीट कर फेसबुक पर आ रही समस्या को साझा भी किया है।

विज्ञापन

इसके अलावा कुछ यूजर्स ने Downdetector पर भी शिकायत की है। हालांकि, अभी तक फेसबुक ने इस पर छुप्पी साध रखी है। ऐसे में सिर्फ ये ही संभावना जताई जा रही है कि ये समस्या मालफंक्शन के कारण हो रही है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ