Nokia 5710 XpressAudio: 7 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं ये शानदार फोन!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Nokia 5710 XpressAudio Launch Price: नोकिया कम बजट सेगमेंट में कई स्मार्टफोन को लगातार पेश कर रहा हैं। इनमें अब एक नया स्मार्टफोन शामिल हो गया है जिसका नाम नोकिया 5710 एक्सप्रेस ऑडियो (Nokia 5710 XpressAudio) है। इस फोन को 7 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। फोन की खासियत है कि इसके अंदर इयरफोन्स भी छुपे हुए हैं। आइए आपको Nokia 5710 XpressAudio के बारे में विस्तार से बताते हैं।
अभी पढ़ें –
नोकिया 5710 XpressAudio को 17 अगस्त के दिन चीन में पेश किया गया है जिसकी पहली सेल शुरू हो चुकी है। ये फोन चीन में उपलब्ध है। फिलहाल, फोन को भारत में पेश नहीं किया गया है। इसे कब तक पेश किया जा सकता है, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
कीमत की बात करें तो नोकिया का नया फोन 7,000 रुपये से कम कीमत पर पेश किया गया है। चीन में ये फोन 599 युआन यानी $87 यानी करीब 6940 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। फोन के दो कलर ऑप्शन व्हाइट + रेड और ब्लैक + रेड उपलब्ध हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: