Poco X5 Pro 5G की बिक्री आज से शुरू, जानिए कितने रुपये तक की छूट का हो सकेगा फायदा?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Poco X5 Pro 5G Sale Starts Today: पोको का एक्स5 प्रो 5जी स्मार्टफोन भारत में कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। इस फोन के दो वैरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज को मार्केट में उतार गया है, जिन्हें अब पहली सेल के दौरान सस्ते में बेचा जा रहा है।
पोको एक्स5 प्रो 5जी की पहली सेल शुरू जल्द शुरू होने वाली है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से पोको एक्स5 प्रो को बेचा जा रहा है। 13 फरवरी के दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट के जरिए ग्राहक पोको एक्स5 प्रो को खरीदने सकते हैं। इस दौरान फोन के दोनों वैरिएंट को ऑफर्स के साथ बेचे जा रहा है। आइए इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
फ्लिपकार्ट पर पोको एक्स5 प्रो के दोनों वैरिएंट छूट के साथ उपलब्ध है। इसके 6GB + 128GB वैरिएंट को 25,999 रुपये की जगह 22,999 रुपये में लिस्टेड है। जबकि, 8GB + 256GB वैरिएंट 28,999 रुपये की जगह 24,999 रुपये में लिस्टेड किया गया है। पहली बिक्री पर फोन पर कई ऑफर्स के साथ उपलब्ध होंगे जिनमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं।
और पढ़िए –iPhone 14 पर 50% तक छूट! जानें Valentine Deal का कैसे होगा लाभ?
आप पोको एक्स5 प्रो 5जी को बैंक ऑफर के तहत किसी भी कार्ड से पेमेंट कर छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर पोको एक्स5 प्रो खरीदने के लिए ईएमआई ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है। आप हर महीने 4,167 रुपये की शुरुआती किस्त के साथ फोन खरीद सकते हैं। फोन के तीन कलर ऑप्शन- एस्ट्रल ब्लैक, होराइज़न ब्लू और येलो उपलब्ध हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: