POCO M6 Pro vs Redmi 12: शाओमी के दोनों ब्रांड पोको और रेडमी ने हाल ही में एक किफायती 5जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। रेडमी 12 5जी (Redmi 12 5G) और पोको एम6 प्रो (POCO M6 Pro 5G ) अपने लॉन्च के साथ चर्चाओं में है। लुक से लेकर स्पेसिफिकेशन्स जैसे कई मायनों में फोन एक जैसे हैं। ऐसे में आपके लिए भी ये तय करना आसान नहीं हो पा रहा होगा कि आखिर किस फोन में पैसा खर्च करना सही रहेगा या नहीं? हम आपको दोनों फोन के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं जिससे ये पता चल सकेगा कि वास्तव में दोनों फोन एक दूसरे से कितने अलग हैं? आइए रेडमी 12 5जी और पोको एम6 प्रो के बीच का अंतर जानते हैं।
POCO M6 Pro vs Redmi 12 5G Design
रेडमी 12 5जी और पोको एम6 प्रो दोनों स्मार्टफोन एक एक-दूसरे से स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भले ही मिलते-जुलते हैं लेकिन डिजाइन में काफी फर्क है। Xiaomi द्वारा विकसित किए गए दोनों फोन ग्लास बैक के साथ आते हैं। पोको एम6 प्रो 5जी में ऊपरी आधे हिस्से पर बड़ा सा POCO ब्रांडिंग है और ये डुअल-टोन डिजाइन दिखा रहा है। जबकि, रेडमी 12 5जी का डिजाइन कहीं ना कहीं आईफोन 14 प्रो की याद दिलाता है।
ये भी पढ़िए-OnePlus Independence Day Sale: सस्ते में यहां मिल रहे हैं वनप्लस के कई धांसू स्मार्टफोन, जल्दी जानें ऑफर्स
POCO M6 Pro vs Redmi 12 5G Comparision
POCO M6 PRO
REDMI 12 5G
डिस्प्ले
6.79-इंच FHD+ 90Hz LCD
6.79-इंच FHD+ 90Hz LCD
ब्राइटनेस
पीक: 550-निट्स
पीक: 550-निट्स
डायमेंशन
168.6×76.28×8.17 मिमी, 199 ग्राम
168.6×76.28×8.17 मिमी, 199 ग्राम
प्रोसेसर
स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
रैम
6GB तक
128GBतक
स्टोरेज
कीमत
4GB+64GB: 10,999 रुपये
6GB+128GB: 12,999 रुपये
4GB+128GB: 11,999 रुपये 6GB+128GB: 13,499 रुपये 8GB+256GB: 15,499 रुपये
उपलब्धता की बात करें तो पोको एम6 प्रो को अमेजन और पोको इंडिया की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। जबकि, रेडमी 12 5जी फ्लिपकार्ट, अमेजन, रेडमी इंडिया और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। हमें आपको पोको एम6 प्रो और रेडमी 12 5जी के बारे में काफी कुछ बता दिया है जिसके बाद आपके लिए ये तय करना आसान हो सकता है कि दोनों में से कौन सबसे बेहतर हो सकता है।