OnePlus Independence Day Sale: सस्ते में यहां मिल रहे हैं वनप्लस के कई धांसू स्मार्टफोन, जल्दी जानें ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

OnePlus Independence Day Sale 2023: भारतीय बाजार में कई दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हैं जिनके स्मार्टफोन को काफी लोग पसंद करते हैं। इन दिग्गज कंपनियों में से एक वनप्लस भी है जो अपने ग्राहकों को सस्ते में फोन खरीदने का शानदार मौका दे रही है। भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वनप्लस की ओर से शानदार डील पेश की गई है। इस दौरान वनप्लस 11 5जी, वनप्लस 11आर 5जी समेत नॉर्ड सीरीज के कई स्मार्टफोन हैं जिन्हें अधिक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन वनप्लस के फोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
ये भी पढ़िए- सावधान! Smartphone को चार्ज करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना…
वनप्लस नोर्ड 3 5जी की खरीदारी करने के लिए बैंक ऑफर दिया जा रहा है। ICICI बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है, जो ईएमआई ऑप्शन के साथ मिल रहा है। नेट बैंकिंग करने पर 300 रुपये की अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं। चुनिंदा बैंकों से खरीदारी करने पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन है।
बात करें वनप्लस नोर्ड सीई3 5जी की तो 4 से 18 अगस्त तक ICICI बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। जबकि, इस कार्ड से नेट बैंकिंग पर 250 रुपये की अतिरिक्त छूट है। साथ ही 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इसके अलावा 4 से 9 अगस्त तक 500 रुपये का स्पेशल कूपन डिस्काउंट और 4 से 31 अगस्त तक सभी डिवाइस पर 2000 रुपये का स्पेशल एक्सचेंज बोनस शामिल है।
4 से 9 अगस्त: ICICI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से ईएमआई पर 1000 रुपये की इंस्टेंट बैंक छूट मिल सकता है। जबकि, ICICI ग्राहक नेट बैंकिंग से 300 रुपये की अतिरिक्त छूट का लाभ भी हासिल कर सकते हैं। वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और वनप्लस की आधिकारिक साइट पर 500 रुपये का स्पेशल कूपन डिस्काउंट मिलेगी।
31 अगस्त 2023: Nord CE 3 5G पर चुनिंदा बैंक कार्ड और अमेजन पे से 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई उपलब्ध है। सभी डिवाइस पर 2000 रुपये का विशेष एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: