सोशल मीडिया आज सिर्फ इंटरनेटमेंट के लिए ही नहीं रह गया है, बल्कि ये लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का जरिया बन गया है. अभी चल रहे नीट पेपर लीक के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा हाथ है. जेनजी अपनी बात करने के लिए फेसबुक, ट्विटर से ज्यादा इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मत्रियों को इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहने और रील्स से जरिए जेनजी और युवाओं से जुड़ने की सलाह दी है. हालांकि इन सबके बीच दिलचस्प बात ये है कि इन सभी मंत्रियों में पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या सबसे ज्यादा है. वहीं कई मंत्री ऐसे भी हैं जिन्हें इंस्टाग्राम पर कुछ हजार लोग ही फॉलो करते हैं.
Gen-Z तक पहुंचने के लिए इंस्टाग्राम पर जोर
नीट पेपर लीक के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को जेन जी का मूवमेंट कहा जा रहा है. इस जनरेशन की सोशल मीडिया पसंद भी अलग है. फेसबुक और एक्स के मुकाबले ये अपना सबसे ज्यादा समय इंस्टाग्राम पर बिताते हैं. इसी को देखते हुए पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने की सलाह दी है. प्रधानमंत्री का कहना है कि मंत्री इंस्टाग्राम पर नियमित रूप से रील्स और दूसरे कंटेंट पोस्ट करें, ताकि जेन जी के साथ सीधा जुड़ाव बनाया जा सके.
इंस्टाग्राम पर PM मोदी सबसे आगे
इधर इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री मोदी देश के सभी नेताओं से सबसे आगे हैं. उनके इस्टाग्राम पर करीब 10.2 करोड़ फॉलोअसर्स है, जिससे वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में भी शामिल हैं. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंस्टाग्राम पर करीब 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं.
ये भी पढ़ें- अब सालों पुरानी Instagram पोस्ट भी लगेगी बिल्कुल नई! आ गया ये धांसू फीचर
कैबिनेट के इन मंत्रियों के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स
प्रधानमंत्री मोदी के बाद उनकी कैबिनेट में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स गृह मंत्री अमित शाह के हैं.
ज्यादा फॉलोअर्स वालों नेताओं कि लिस्ट
• अमित शाह- 3.52 करोड़ फॉलोअर्स
• नितिन गडकरी- 66 लाख फॉलोअर्स
• शिवराज सिंह चौहान- 48.3 लाख फॉलोअर्स
• चिराग पासवान- 38.4 लाख फॉलोअर्स
• एस. जयशंकर- 34.9 लाख फॉलोअर्स
• राजनाथ सिंह- 25 लाख फॉलोअर्स
• चंद्रकांत पाटिल- 18 लाख फॉलोअर्स
• निर्मला सीतारमण- टॉप 10 में शामिल
• पीयूष गोयल- टॉप 10 में शामिल
• किरेन रिजिजू- टॉप 10 में शामिल
भारत में इंस्टाग्राम का सबसे बड़ा यूजर बेस
भारत दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टाग्राम बाजार बन चुका है. देश में इंस्टाग्राम के करीब 42 करोड़ यूजर्स हैं. बड़ी संख्या में जेन जी और युवा इसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं. ऐसे में किसी भी नेता या राजनीतिक दल के लिए अपनी बात जेन जी या लोगों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम एक बेहद जरूरी सोर्स बन गया है.यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सक्रिय रहने की सलाह दी है.
कई मंत्रियों के फॉलोअर्स अब भी काफी कम
एक तरफ जहां कुछ मंत्रियों के लाखों और करोड़ों फॉलोअसर् हैं, वहीं कई सेंट्रल मिनिस्टर्स ऐसे हैं, जिनकी इंस्टाग्राम मौजूदगी अभी काफी सीमित है. जैसे
• जुएल उरांव- 17.1 हजार फॉलोअर्स
• जीतन राम मांझी- 38 हजार फॉलोअर्स
• डॉ. वीरेंद्र कुमार- 70 हजार फॉलोअर्स
• राजीव रंजन सिंह- 73 हजार फॉलोअर्स
• गिरिराज सिंह- 1 लाख से कम फॉलोअर्स
• भूपेंद्र यादव- 1 लाख फॉलोअर्स
• एचडी कुमारस्वामी – 2.17 लाख फॉलोअर्स
• सर्बानंद सोनोवाल- 2.32 लाख फॉलोअर्स
• मनोहर लाल खट्टर- करीब 2.5 लाख फॉलोअर्स
क्यों अहम हो गया है इंस्टाग्राम
आज सोशल मीडिया पर मौजूदगी सिर्फ पॉपुलारिटी का पैमाना नहीं रह गई है. ये सीधे लोगों और खासकर जेन जी तक पहुंचने का सबसे तेज सोर्स बन चुका है. ऐसे में आने वाले समय में इंस्टाग्राम पर नेताओं की सक्रियता और भी बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें- पासवर्ड भूल गए? अब सेल्फी वीडियो दिखाते ही खुल जाएगा Google अकाउंट, आया नया फीचर
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
7 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
9 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
11 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
14 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
14 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines