पासवर्ड भूल गए? अब सेल्फी वीडियो दिखाते ही खुल जाएगा Google अकाउंट, आया नया फीचर

अब गूगल अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए पासवर्ड ही एकमात्र तरीक नहीं रहेगा. कंपनी नया सेल्फी वीडियो वेरिफिकेशन फीचर ला रही है, जिससे जरूरत पड़ने पर अपना चेहरा दिखाकर भी अकाउंट रिकवर किया जा सकेगा.

google

Google का नया फीचर! अब सेल्फी वीडियो से भी लॉग-इन होगा अकाउंट.

विज्ञापन

Google Selfie Video Feature: अगर आप अक्सर आपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं या अकाउंट रिकवर करने में परेशानी होती है, तो अब राहत मिलने वाली है. गूगल एक नया साइन-इन और अकाउंट रिकवरी फीचर लेकर आया है, जिसमें यूजर अपनी सेल्फी वीडियो की मदद से अपनी पहचान साबित कर सकेंगे. अगर दूसरे रिकवरी ऑप्शन काम नहीं करते, तो यह फीचर उकाउंट तक दोबारा पहुंच बनाने में मदद करेगा. फिलहाल इसे सभी यूजर्स और सभी डिवाइस के लिए जारी नहीं किया गया है.

अकाउंट रिकवरी के लिए मिलेगा नया विकल्प

गूगल के मुताबिक, सेल्फी वीडियो फीचर पासकी और रिकवरी कॉन्टैक्ट जैसे मौजूदा ऑप्शन्स एक साथ एक रिकवरी ऑप्शन के तौर पर काम करेगा. इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले से Google अकाउंट साइन-इन होना जरूरी है. अगर आपका अकाउंट पहले से लॉग इन नहीं है, तो आप सेल्फी वीडियो सेटअप नहीं कर पाएगें.

विज्ञापन

ऐसे चेक करें कि फीचर मिला है या नहीं

ये फीचर अभी रोलआउट किया जा रहा है, इसलिए हर यूजर को ये फीचर अभी उपलब्ध नहीं है. इसे चेक करने के लिए अपने ब्राउजर में g.co/signin-selfie खोलें. अगर आपके अकाउंट और डिवाइस पर ये सुविधा सुरू हो चुकी होगी तो सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिलेगा.

ऐसे रिकॉर्ड होगा सेल्फी वीडियो

फीचर उपलब्ध होने पर सेल्फी वीडियो सेटअप पेज खोलें और गूगूल के निर्देशों का पालन करें. पूरी प्रक्रिया के दौरान कैमरे की तरफ देखते रहें और बताए गए तरीके से अपने सिर को अलग-अलग दिशा में घुमाएं. इस दौरान कैमरा आपके चेहरे को कई एंगल से रिकॉर्ड करेगा. प्रोसेस पूरा होने पर वीडियो आपके गूगल अकाउंट में सेव हो जाएगा.

विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर ऐसे करेगा काम

अगर भविष्य में आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं या किसी कारण अपने गूगल अकाउंट में लॉग-इन नहीं कर पाते, तो अकाउंट रिकवरी के दौरान आपको सेल्फी वेरिफिकेशन का ऑप्शन मिल सकता है. उस समय गूगल आपसे एक नया वीडियो रिकॉर्ड करने को कहेगा. इसके बाद उस वीडियो की तुलना पहले वाले सेव किए वीडियो से करेगा. दोनों के मैच होने पर आपको दोबारा अकाउंट में एक्सेस मिल जाएगा.

प्राइवेसी और सिक्योरिटी का भी रखा जाएगा ध्यान

गूगल का कहना है कि सेल्फी वीडियो केवल यूजर की परमिशन मिलने के बाद ही स्टोर किया जाएगा. वीडियो पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहेगा और यूजर चाहें तो इसे किसी भी समय डिलीट भी कर सकते है. कंपनी ने यह भी बताया है कि फर्जी पहचान या स्पूफिंग जैसी कोशिशों को रोकने के लिए इस फीचर में कई अतिरिक्त सुरक्षा जांच भी शामिल की गई हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ