अब सालों पुरानी Instagram पोस्ट भी लगेगी बिल्कुल नई! आ गया ये धांसू फीचर

Instagram ने ऐसा नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे आपकी सालों पुरानी पोस्ट भी नई जैसी लगने लगेगी. जानते हैं क्या है नया शानदार फीचर.

InstaGram
1 / 7

इंस्टाग्राम अब सिर्फ फोटो और रील शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि करोड़ों लोग इसे रोजाना इस्तेमाल करते हैं. यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से अब पुराने पोस्ट में भी नया गाना जोड़ा जा सकता है.

विज्ञापन

पहले क्या थी परेशानी?

पहले क्या थी परेशानी?2 / 7

अब तक अगर किसी यूजर को अपनी पुरानी पोस्ट का गाना बदलना होता था, तो पूरी पोस्ट डिलीट करके दोबारा अपडेट करनी पड़ती थी. ऐसा करने पर पोस्ट के भी सभी लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज भी खत्म हो जाते थे. इसी परेशानी को दूस करने के लिए इंस्टाग्राम ने ये नया फीचर लॉन्च किया है.

विज्ञापन

क्या है Replace Audio फीचर?

क्या है Replace Audio फीचर?3 / 7

इंस्टाग्राम ने इस नए फीचर का नाम Replace Audio रखा है. इसकी मदद से यूजर्स अपनी पुरानी पोस्ट में मौजूद म्यूजिक को बदल सकेंगे. इससे पोस्ट दोबारान अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पुरानी पोस्ट की एंगेजमेंट भी सुरक्षित रहेगी.

क्या बदलेगा और क्या नहीं?

क्या बदलेगा और क्या नहीं?4 / 7

रिप्लेस ऑडियो फीचर इस्तेमाल करने पर सिर्फ पोस्ट का गाना बदलेगा. फोटो, कैप्शन, टैग, लोकेशन और पोस्ट बाकी जानकारी पहले जैसी ही रहेगी. यानी बिना किसी और बदलाव के केवल ऑडियो अपडेट किया जा सकेगा.

विज्ञापन

क्रिएटर्स को होगा सबसे ज्यादा फायदा

क्रिएटर्स को होगा सबसे ज्यादा फायदा5 / 7

ये फीचर खास तौर पर कंटेट क्रिएटर्स के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है. अगर किसी पोस्ट में इस्तेमाल किया गया गाना अब उपलब्ध नहीं है या उससे बेहतर ट्रैक जोड़ना चाहते है, तो अब ये काम कुछ ही मिनटों में हो जाएगा.

ऐसे बदलें पुराने पोस्ट का गाना

ऐसे बदलें पुराने पोस्ट का गाना6 / 7

अगर आप भी पुरानी पोस्ट का म्यूजिक बदलना चाहते हैं, तो इंस्टाग्राम ऐप खोलें और उस पोस्ट या कैरोसेल पर जाएं जिसका गाना बदलना है. इसके बाद पोस्ट के ऊपर दिए गए मेन्यू पर टैप करें, Edit ऑप्शन चुनें और फिर Replace Audio पर क्लिक करें. अब इंस्टाग्राम की म्यूजिक लाइब्रेरी से नया गाना चुनें, उसका पसंदीदा हिस्सा सिलेक्ट करें और बदलाव सेव कर दें.

विज्ञापन

सभी यूजर्स को धीरे-धीरे मिलेगा अपडेट

सभी यूजर्स को धीरे-धीरे मिलेगा अपडेट7 / 7

इंस्टाग्राम इस फीचर को सभी यूजर्स तक पहुंचा रहा है, इसलिए हो सकता कुछ लोगों को ये अपडेट पहले मिल जाए और कुछ को बाद में.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन