हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आपका फोन कितना Waterproof है? 2 मिनट में ऐसे चेक करें फोन की IP रेटिंग

बारिश में फोन भीगने का डर सता रहा है? बिना कोई ऐप डाउनलोड किए कुछ आसान तरीकों से आपने स्मार्टफोन की IP रेटिंग पता कर सकते हैं. IP67, IP68 और IP69 का मतलब और कैसे चेक करें कि आपका फोन पानी से कितना सुरक्षित है.

विज्ञापन
आपका फोन पानी में कितना सुरक्षित? ऐसे चेक करें IP Rating.

अभी देशभर में लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में कई बार तेज बारिश में अपने स्मार्टफोन को बचाना आसान नहीं होता. कभी अचानकर बारिश में फंसने, जेब या बैग में पानी जाने या फोन पर पानी कें छींटे पड़ने से डिवाइस खराब होने का खतरा रहता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आपका फोन पानी और धूल से कितना सुरक्षित है. हालांकि ज्यादातकर फोन पूरी तरह से वॉटरप्रूफ नहीं होते. वहीं आपका फोन पानी से कितना सुरक्षित है इसका पता उसकी IP रेटिंग से लगाया जा सकता है.

ऐसे चेक करें फोन की IP रेटिंग

अपने स्मार्टफोन की IP रेटिंग चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन का मॉडल नंबर पता होना चाहिए. इसके लिए फोन की सेटिंग खोलें और About Phone या About Device वाले ऑप्शन पर जाकर फोन का मॉडल नंबर देखकर नोट कर लें. इसी से आपको फोन की सही IP रेटिंग मिलेगी.

Google पर ऐसे चेक करें IP रेटिंग

फोन का मॉडल नंबर पता करने के बाद सबसे आसान तरीका गूगल सर्च है. इसके लिए आग गूगल पर अपने फोन का मॉडल नंबर डालकर इसकी IP रेटिंग सर्च कर सकते हैं. जैसे अगर आपके पास Google Pixel 8 है तो आप Google Pixel 8 IP Rating लिखकर सर्च कर सकते हैं. iPhone 16 के लिए iPhone 16 Water Resistance सर्च किया जा सकता है. 

विज्ञापन

ध्यान देने वाली बात है कि IP रेटिंग की डिटेल्स फोन के बॉक्स या यूजर मैनुअल पर भी लिखई होती है. जिस पर आप इसे आसानी से चेक कर सकते हैं.

कंपनी की वेबसाइट पर मिलेगी सही जानकारी

अपने फोन की IP रेटिंग पता करने का सबसे आसान और भरोसेमेंद तरीका कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट है. Samsung, Apple, Google समेत दूसरी कंपनियों की वेबसाइट पर अपने फोन का मॉडल सर्च करके उसकी पूरी स्पेसिफिकेशन देखी जा सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर अब सिर्फ 120 मिनट में हटेगा विवादित कंटेंट! Instagram, YouTube और X यूजर्स पर क्या होगा असर?

Water Resistance Tester ऐप से भी कर सकते हैं पता

कुछ Android ऐप बैरोमीटर सेंसर की मदद से फोन की सीलिंग कि स्थिति पता करने का दावा कतरे हैं. इ ऐप्स के जरिए फोन के अंदर प्रेशर होने पर होने वाले बदलावों को देखा जा सकता है. हालांकि एक बात का ध्यान जरूरी रखे कि ऐसे ऐप आधिकारिक IP रेटिंग नहीं बताते. इसलिए IP67, IP68 या IP69 जैसी रेटिंग जानने के लिए कंपनी की आधिकारिक जानकारी को ही प्राथमिकता दें.

विज्ञापन
AI Generated Image

बारिश में फोन को ऐसे रखें सुरक्षित

सिर्फ IP रेटिंग जान लेना ही काफी नहीं है. बारिश के मौसम में फोन को सेफ रखने के लिए वॉटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल करें. अगर फोन चार्जिंग पोर्ट गीला हो गया है तो उसे चार्ज करने की गलती न करें. फोन भी जाए तो पहले उसे अच्छी तरह सूखने दें और उसके बाद ही इस्तेमाल चार्ज करें.

IP रेटिंग देखकर फोन को पानी में डालकर टेस्ट न करें

फोन पर IP67, IP68 या IP69 रेटिंग लिखी होने का मतलब यह नहीं है कि उसे जानबूझकर पानी में डालकर टेस्ट किया जाए. वॉटर रेसिस्टेंस समय साथ कम हो सकती है और फोन के गिरने या क्षतिग्रस्त होने के बाद उसकी सीलिंग भी प्रभावित हो सकती है. इसलिए बारिश के मौसम में सावधानी बरतना ही सबसे बेहतर तरीका है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पुराना स्मार्टफोन कब बदल देना चाहिए? क्या फोन की भी होती है एक्सपायरी डेट, जानिए सही समय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola