पुराना स्मार्टफोन कब बदल देना चाहिए? क्या फोन की भी होती है एक्सपायरी डेट, जानिए सही समय

खाने-पीने की चीजों को लेकर दवाइयों तक लगभग हर जरूरी सामान पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस स्मार्टपन को आप कई सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी भी कोई एक्सपायरी डेट होती है या नहीं? यहां जान लेते हैं.

SMARTPHONE.jpg
1 / 7

फोन के मामले में इसका जवाब थोड़ा अलग है. स्मार्टफोन पर खाने की चीजों की तरह कोई तय एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती, लेकिन एक समय के बाद इसका इस्तेमाल करना मुश्किल जरूर होने लगता है.

विज्ञापन

फोन के बॉक्स पर क्यों नहीं लिखी होती एक्सपायरी डेट?

फोन के बॉक्स पर क्यों नहीं लिखी होती एक्सपायरी डेट?2 / 7

स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स पर आमतौर पर उसकी मैन्युफैक्चरिंग महीने की जानकारी दी जाती है. हालांकि वहां फोन की एक्सपायरी डेट का कोई जिक्र नहीं होता है. इसकी वहज ये है कि स्मार्टफोन कंपनियां किसी फोन के लिए कोई निश्चित एक्सपायरी डेट नहीं देती हैं. फोन कितने साल तक काम करेगा, ये उसके हार्डवेयर, बैटरी, सॉफ्टवेयर और कंपनी की अपडेट पॉलिसी पर निर्भर करता है.

विज्ञापन

असल में फोन की एक्सपायरी का क्या मतलब है?

असल में फोन की एक्सपायरी का क्या मतलब है?3 / 7

स्मार्टफोन की कोई फिक्स्ड प्रिंटेड एक्सपायरी डेट नहीं होती. यहां एक्सपायरी का मतलब मुख्य रूप से फोन में सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स बंद होना है. आमतौर पर एक स्मार्टफोन करीब 3-5 साल तक अच्छी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं प्रीमियम स्मार्टफोन में करीब 7 साल तक अपडेट्स मिल सकते हैं. जब फोन में सिक्योरिटी अपडेट मिलने बंद हो जाएं, तो उसे बदलने के बारे में सोचना बेहतर माना जाता है.

सिक्योरिटी अपडेट बंद हो जाएं तो बदलें फोन

सिक्योरिटी अपडेट बंद हो जाएं तो बदलें फोन4 / 7

फोन बदलने का सबसे बड़ा संकेत सिक्योरिटी अपडेट्स का बंद होना है. जब कंपनी आपके डिवाइस के लिए नए सिक्योरिटी पैच देना बंद कर देती है, तो समय के साथ फोन सुरक्षा के लिहाज से कमजोर हो सकता है. इसलिए सिर्फ फोन चल रहा है या नहीं ये देखना काफी नहीं है. ये देखना जरूरी है कि कंपनी अभी आपके फोन को सॉफ्टवेयर सपोर्ट दे रही है या नहीं.

विज्ञापन

बैटरी और स्पीड भी देती हैं संकेत

बैटरी और स्पीड भी देती हैं संकेत5 / 7

अगर फोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म होने लगी है या डिवाइस बार-बार अंचानक बंद हो जाता है तो ये भी फोन बदलने का संकेत हो सकता है. इसके अलावा ऐप्स का बार-बार अटकना, फोन का हैंग होना या पहले के मुकाबले बहुत धीमा चलना भी पुराने डिवाइस की ओर इशारा करता है.

नए ऐप्स चलना बंद हो जाएं तो समझें समय आ गया

नए ऐप्स चलना बंद हो जाएं तो समझें समय आ गया6 / 7

पुराने फोन में एक टाइम के बाद नए ऐप्स और उनके लेटेस्ट वर्जन का सपोर्ट खत्म हो सकता है. अगर कोई जरूरी ऐप आपके फोन के पुराने सॉफ्टवेयर पर चलना बंद कर दे या नए फीचर्स का इस्तेमाल न कर पाए तो ये भी डिवाइस अपग्रेड का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

अलग-अलग फोन कितने साल चलते हैं?

अलग-अलग फोन कितने साल चलते हैं?7 / 7

स्मार्टफोन की उम्र उसके ब्रांड और मॉडल पर काफी निर्भर करती है. सामान्य तौर पर Apple iPhone करीब 5 से 7 साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं Samsung और Google Pixel फ्लैगशिप मॉडल्स करीब 7 से साल तक अपडेट स्पोर्ट दे सकते हैं. दूसरी तरफ नॉर्मल Android फोन का उपयोग आमतौर 3 से 5 साल के आसपास माना जाता है. यानी फोन की कोई तय एक्सपायरी डेट नहीं होती, लेकिन सिक्योरिटी अपडेट, बैटरी, स्पीड और ऐप सपोर्ट बंद होने लगें तो फोन बदलने का समय समझा जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन