स्मार्टफोन को दिन में कई बार चार्ज करना अब हमारी रोज की जरूरत बन गया है. ऐसे में अगर फोन का चार्जिंग पोर्ट ढीला पड़ जाए तो परेशानी बढ़ जाती है. कई बार केबल पोर्ट में टिकती नहीं है. और कभी-कभी फोन को एक खास एंगल पर खने के बाद ही चार्जिंग शुरू होती है. हालांकि हर बार इसके लिए पोर्ट को दोष दोन सही नहीं है, अक्सर धूल, केबल इस्तेमाल करने का तरीका और चार्जिंग के दौरान फोन पर पड़ने वाला दबाव इसकी वजह बनता है. यहां जानते हैं किन गलतियों से चार्जिंग पोर्ट खराब हो सकता है और इसे लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है.
पोर्ट में धूल जमने पर क्या होता है?
फोन को जेब या बैग में रखने पर उसमें मौजूद धूल और कपड़ों के छोटे रेशे चार्जिंग पोर्ट के अंदर चले जाते हैं. धीरे-धीरे ये वहां जमा होने लगते हैं और एक परत बना लेते हैं. इसकी वजह से चार्जिंग केबल पोर्ट में पूरी तरह फिट नहीं हो पाती ऐसे में कनेक्शन कमजोर हो जता है और यूजर को लगता है पोर्ट ढीला हो गया है.
केबल को तार खींचने की गलती
कई लोग फोन से चार्जर निकालते समय कनेक्टर पकड़ने के बजाय सीधे तार को खींच देते हैं. ऐसा करने से चार्जिंग पोर्ट और केबल दोनों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है. अगर यह आदत बनी रहे तो पोर्ट के अंदर मौजूद कनेक्टर या उसकी फिटिंग को नुकसान पहुंच सकता है.
चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल
फोन चार्ज करते समय उसे इस्तेमाल करने से हर बार पोर्ट खराब नहीं होता, लेकिन अगर केबल लगातार मुड़ी हुई है या उस पर खिंचाव पड़ रहा हो तो परेशानी हो सकती है. खासकर बिस्तर या सोफे पर फोन रखने के दौरान केबल एक तरफ मुड़ जाती है और कनेक्टर पर दबाव पड़ता है. ऐसे लंबे टाइम तक होने पर पोर्ट ढीला हो सकता है.
सस्ती केबल भी हो सकती है जिम्मेदार
हर चार्जिंग केबल एक जैसी नहीं होती. बहुत सस्ती या खराब क्वालिटी वाली केबल क कनेक्टर सही आकार में नहीं होने पर वह पोर्ट में ठीक से फिट नहीं बैठता. बार-बार ऐसी केबल इस्तेमाल करने से चार्जिंग पोर्ट पर दबाव पड़ सकता है और कनेक्टर की फिटिंग प्रभावित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- 50 रुपये की केबल और 1000 रुपये वाली चार्जिंग केबल में क्या फर्क है, क्या सस्ती से खराब होता है फोन?
चार्जिंग पोर्ट को ऐसे रखें सुरक्षित
फोन को जेब या बैग में रखते समय कोशिश करें चार्जिंग पोर्ट धूल और नमी के संपर्क में कम आए. अगर पोर्ट में गंदगी दिखाई दे तो उसे साफ करने के लिए पिन, सुई या किसी दूसरी नुकीली धातु की चीज का इस्तेमाल न करें, इससे अंदर के पिन खराब हो सकते हैं. ज्यादा गंदगी होने पर एक्सपर्ट से पोर्ट क सफाई कराना बेहतर होता है.
बिल्कुल न करें ये गलतियां
चार्जिंग के दौरान केबल को ज्यादा मोडने या फोन को केबल के सहारे खींचने के बचना चाहिए. चार्जर निकालते समय हमेशा तार के बजाय कनेक्टर वाले हिस्से को पकड़ें. अगर केबल आसानी से पोर्ट में नहीं जा रही है तो उसे जोर लगाकर अंदर डालने की कोशिश बिल्कुल न करें.
फोन को चार्ज करने के लिए ओरिजनल चार्जर या किसी भरोसेमंद ब्रांड के चार्जर और केबल का इस्तेमाल करना बेहतर है. सही क्वालिटी की केबल पोर्ट में ठीक से फिट होती है और इससे कनेक्टर पर अनावश्यक दबाव पड़ने की संभावना कम रहती है.
हर केबल से चार्ज न हो तो सर्विस सेंटर जाएं
अगर अलग-अलग अच्छी क्वालिटी की केबल इस्तेमाल करने के बाद भी फोन चार्ज नहीं हो रहा है तो समस्या चार्जिंग पोर्ट में हो सकती है. ऐसी कंडीशन में फोन को सर्विस सेंटर ले जाना बेहतर है.
ये भी पढ़ें- फोन को फुल चार्ज करना सही या गलत? ये जानकर बदल जाएगी आपकी चार्जिंग की आदत
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
21 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines