Pebble Cosmos Vault: आ गई बेहतरीन फीचर्स की किफायती स्मार्टवॉच, पहली नजर में ही आ जाएगा दिल!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Pebble Cosmos Vault Smartwatch Launch Price: भारत के सबसे तेजी से बढ़ते वीयरेबल और ऑडियो ब्रांडों में से एक पेबल ने नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी लक्स सीरीज के हिस्से के रूप में पहली कॉसमॉस वॉल्ट स्मार्टवॉच लॉन्च की है।
इसकी कीमत 4000 रुपये से कम है लेकिन फीचर्स जबरदस्त है। धांसू डिजाइन और लुक के साथ आने वाली ये वॉच कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। आइए पेबल की कॉसमॉस वॉल्ट स्मार्टवॉच की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
लक्स सीरीज की पहली कॉसमॉस वॉल्ट स्मार्टवॉच की कीमत 4000 रुपये से कम है। Flipkart, Myntra और pebblecart.com के जरिए फोन खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 3,699 रुपये है। पेबल कॉसमॉस वॉल्ट रोज़ गोल्ड, ओब्सीडियन ब्लैक और क्लासिक सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
पेबल की कॉसमॉस वॉल्ट स्मार्टवॉच में बड़े पैमाने पर गोलाकार 1.43 डायल स्पोर्टिंग का AMOLED डिस्प्ले है, जो 466×466 पिक्सल हाई रेजोल्यूशन और 600 एनआईटीएस ब्राइटनेस प्रदान करती है। ये लुक के मामले में स्टाइलिश और फीचर्स के मामले में जबरदस्त है। इसमें पेडोमीटर, कैलोरी काउंटर, दूरी मीटर, हृदय गति, एसपीओ2 और नींद की निगरानी जैसे फीचर्स हैं।
इसके अलावा इसमें 5.2 ब्लूटूथ संस्करण के साथ पूर्ण टचस्क्रीन है। ये ऑलवेज ऑन डिस्प्ले राइज हैंड अवेक के साथ लेटेस्ट टेक फीचर का हिस्सा है। ब्लूटूथ कॉलिंग, डायल बैक, उत्तर फोन कॉल, कॉल रिमाइंडर, एसएमएस रिमाइंडर और सोशल मीडिया के लिए स्मार्ट नोटिफिकेशन हैं।
इसमें आपको एआई वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे म्यूजिक प्ले किया जा सकता है। इसके अलावा वेदर और फाइंड माई फोन फीचर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्मार्टवॉच IP 67 रेटेड है जिससे दावा है कि ये धूल, रेत और पसीने का सामना कर सकती है। इसके अलावा 30 मिनट के लिए 1 मीटर तक पानी के नीचे भी काम कर सकती है। इस वॉच में 240 mAh की दमदार बैटरी है जो सिर्फ 2 घंटे के चार्जिंग टाइम के साथ 5-7 दिनों तक काम कर सकती है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: