Nothing Phone (2) के एक फीचर्स का हुआ खुलासा, मिलेगी आईफोन 14 प्रो मैक्स को टक्कर!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Nothing Phone (2) Launch Date: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नथिंग, जल्द अपना नया फोन पेश कने की तैयारी में है। नथिंग फोन (1) के बाद अगला नथिंग फोन (2) आ रहा है, जिसका फैन्स को बहुत इंतजार है। मौजूदा आईफोन फोन (1) लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वहीं, अब नथिंग फोन 2 को जल्द पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आगामी फोन एक ऐसे फीचर्स के साथ आ रहा है जो आईफोन 14 प्रो मैक्स में भी देखने को नहीं मिलेगा।
नथिंग कंपनी ने एक इंटरव्यू के दौरान ये ऐलान किया है कि आगामी नथिंग फोन (2) जुलाई में लॉन्च हो जाएगा। लॉन्चिंग की घोषणा से पहले कंपनी के CEO Carl Pei ने भी एक बार ऐलान किया था कि नथिंग फोन 2 क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 एसओसी के साथ आएगा।
इसके अलावा द नथिंग चीफ ने Nothing Phone (2) की बैटरी साइज का भी खुलासा कर दिया है, जिससे पता चला है कि फोन बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। नथिंग फोन (2) में 4,700mAh की बैटरी होगी। जबकि, नथिंग फोन (1) में 4,500mAh बैटरी है जिससे ये तो साफ है कि फोन में बड़ी बैटरी मिलेगी।
एप्पल के फोन से अगर तुलना की जाए तो एप्पल का लेटेस्ट आईफोन 14 प्रो 3,200mAh बैटरी और आईफोन 14 प्रो मैक्स 4,323mAh बैटरी के साथ है। नथिंग फोन (2) की बैटरी को एक एंड्रॉइड फोन की तुलना में काफी अच्छा माना जा रहा है। इस तरह की बड़ी बैटरी फ्लैगशिप फोनों में देखने को मिलती है। इनकी बैटरी काफी जल्दी चार्ज होने के साथ लंबे समय तक चलती है।
डिजिटल क्रिएटर ने Nothing Phone (2) के डिजाइन का खुलासा किया है. इसमें होरिजॉन्टल ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो प्रीमियम लुक दे रहा है. जबकि कुछ नेटिज़न्स नए डिज़ाइन की सराहना कर रहे हैं, कुछ का मानना है कि कंपनी ‘iPhone से Android में चली गई.’ कंपनी के मालिक Carl Pei ने पुष्टि की है कि Nothing Phone (2) क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित होगा. फोन (2) कैमरा रॉ एचडीआर और 60 एफपीएस पर 4K रिकॉर्डिंग जैसी उन्नत सुविधाएं प्रदान करेगा.
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: