Flipkart Electronics Sale 2023: फ्लिपकार्ट पर 23 मई से एक नई सेल शुरू हुई है जिसका नाम इलेक्ट्रॉनिक्स सेल है। करीब 6 दिनों तक चलने वाली इस सेल में कई स्मार्टफोन अपनी असल कीमत से कम में मिल रहे हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

इस दौरान 10 हजार से कम कीमत में आने वाला एक स्मार्टफोन सिर्फ 549 में मिल रहा है। इसे कई ऑफर्स के साथ काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए आपको इस किफायती फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

विज्ञापन

सस्ते में फोन को खरीदने का मौका!

29 मई तक रहने वाली फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल में इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 काफी कम कीमत में मिल रहा है। फोन का 64 जीबी वेरिएंट 9,999 रुपये की जगह 7,299 रुपये में लिस्टेड है। इसकी कीमत 27 प्रतिशत छूट दी गई है। हालांकि, बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बाद इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।

विज्ञापन

Flipkart Electronics Sale: Infinix Smart 7 Sale Offers 

फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल के दौरान इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 को बैंक ऑफर के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से लेनदेन करते हैं तो 750 रुपये तक की छूट मिलेगी। जबकि, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक लाभ मिलेगा। विशेष कीमत अतिरिक्त ₹2700 की छूट कैशबैक या कूपन के जरिए मिलेगी।

विज्ञापन

Flipkart Electronics Sale: एक्सचेंज ऑफर से होगा फायदा!

फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल के दौरान इंफिनिक्स स्मार्ट 7 कोएक्सचेंज ऑफर के जरिए सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 6,750 रुपये का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। ऐसे में फोन की कीमत पर सीधा 6,750 रुपये का फायदा मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको एक अच्छा और लेटेस्ट मॉडल में आने वाला फोन चेंज करना होगा।

अगर आप फोन को एक्सचेंज करने में पूरी तरह से सफल रहे और 6,750 रुपये की छूट हासिल हो सकी तो इसकी कीमत आपके लिए सिर्फ 549 रुपये हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ