Oukitel WP19 Smartphone: दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी वाला रग्ड स्मार्टफोन ओकीटेल बीपी19 (Oukitel WP19) स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। फोन में 21000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन की खासियत है कि ओकीटेल WP19 को एक बार फुल चार्ज करने पर 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फोन ट्रैवलिंग के दौरान काफी अच्छा साबित हो सकता है। आइए आपको Oukitel WP19 के बारे में बताते हैं।
अभी पढ़ें – Smartphone Battery Life Tips: नहीं आएगी कभी फोन की बैटरी में कोई परेशानी, बस अपना लें ये टिप्स
Oukitel WP19 Specifications
- ओकीटेल बीपी19 में 6.79 FHD+ डिस्प्ले है।
- इसकी डिस्प्ले 397 PPI और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है।
- फोन में मीडियाटेक हेलियो G95 प्रोसेसर है।
- फोन को IP69K, MIL-STD-810H और IP68 का सर्टिफिकेशन्स प्राप्त है।
- इसमें फेस आईडी, फिंगरप्रिंट और एनएफसी गूगल पे जैसे फीचर्स हैं।
- इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है।
Oukitel WP19 First Sale and Availability
अल्ट्रा स्ट्रांग और रग्ड स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक ओकीटेल बीपी19 को खरीद सकते हैं। इस फोन की पहली सेल शुरू हो चुकी है। AliExpress पर प्रीमियर सेल शुरू हो गई है जिसमें फोन को तगड़े छूट के साथ सेल किया जा रहा है। यहां से आप फोन $259.99 यानी करीब 21 हजार रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। फोन पर मिलने वाली ये डील 26 अगस्त तक रहेगी।
Oukitel WP19 Battery
ओकीटेल बीपी19 में काफी बड़ी 21000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। केवल 3 घंटों में ये 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। फोन में कई तरह के चार्जिंग फीचर्स हैं। इनमें से एक रिवर्स चार्जिंग फंक्शन है जिससे फोन मिनी पावर बैंक में बदला जा सकता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्जिंग पर फोन का यूज 7 दिनों तक किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – कमाल का है ये छोटा सा डिवाइस! घर की दीवार बना देगा 200-inch का TV, जानिए…
Oukitel WP19 Camera
कैमरी की बात करें तो ओकीटेल बीपी19 में SAMSUNG का 64MP का मुख्य कैमरा और SONY IMX350 20MP नाइट विजन सेंसर है। इसके जरिए अंधेरे में भी बहुत अच्छी फोटोग्राफी हो सकेगी। वाइल्डलाइफ फोटग्राफी के लिए भी फोन का कैमरा बेस्ट बताया जा रहा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
22 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines